-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Women Empowerment Through Government Schemes Turmeric And Chilli Industries Taste Success
सरकारी योजनाओं के बल पर महिला सशक्तिकरण, हल्दी और मिर्च के उद्योग से मिला सफलता का स्वाद
सरकारी योजनाओं के माध्यम से महिला उद्यमिता में स्नेहल मंत्री का उदाहरण, जिन्होंने हल्दी और मिर्च के उद्योग में सफलता पाई है।

Washim News: मुश्किल हालातों से उबरकर आत्मविश्वास, कड़ी मेहनत और दूरदर्शी सोच से सफलता का रास्ता कैसे बनाया जा सकता है, इसका असरदार उदाहरण समीपस्थ काटा ग्राम निवासी स्नेहल मंत्री ने पेश किया है.
गृह उद्योग के जरिए अपनी अलग पहचान बनाकर उन्होंने महिला उद्यमियों के लिए आदर्श प्रस्तुत किया है और आत्मनिर्भरता व रोजगार सृजन में अहम योगदान दिया है. वाशिम तहसील के ग्राम काटा निवासी स्नेहल मंत्री ने मुख्यमंत्री रोजगार निर्मिती कार्यक्रम CMEGP के तहत वर्ष 2022-23 में बैंक से 8 लाख रुपये का कर्ज प्राप्त कर उद्योग की शुरुआत की थी.
महाराष्ट्र राज्य खादी व ग्रामोद्योग मंडल, जिला कार्यालय वाशिम से 2.80 लाख रुपये का अनुदान मिलने से उनके उद्योग को मजबूत सहारा मिला. इस आर्थिक मदद से उन्होंने हल्दी, मिर्च और विभिन्न मसालों के उत्पादन व प्रसंस्करण का व्यवसाय शुरू किया. शुरुआती दौर में उन्हें पैसों की तंगी, बिक्री में रुकावटें, बाजार में प्रतिस्पर्धा और अपने उत्पाद को पहचान दिलाने जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ा.
सम्बंधित ख़बरें
अकोला में अवैध गर्भपात किट बेचने वाले रैकेट का पर्दाफाश: LCB और FDA की संयुक्त कार्रवाई, एक गिरफ्तार
Akola News: अकोला में SIR अभियान तेज, 96.18% मतदाता सूची पुनरीक्षण फॉर्म वितरित
Akola News: मूर्तिजापुर में छात्रों का लोकतांत्रिक अधिकारों के समर्थन में प्रदर्शन, सोनम वांगचुक को समर्थन
Akola News: मां की कुल्हाड़ी से हत्या के आरोपी की जमानत खारिज, अकोट कोर्ट का बड़ा फैसला
लेकिन लक्ष्य पर टिके रहते हुए उन्होंने हर मुश्किल को अवसर में बदला. उद्योग के लिए आवश्यक यंत्रसामग्री लगाकर उत्पादन प्रक्रिया में आधुनिकता लाई. दर्जेदार उत्पादन, लगातार गुणवत्ता और ग्राहकाभिमुख दृष्टिकोण से उनके उत्पादों को स्थानीय बाजार में विशेष प्रतिसाद मिलने लगा.
समय के साथ उनके मसाला उत्पादों ने ग्राहकों का भरोसा हासिल किया और व्यवसाय को स्थिरता व विस्तार मिला. आज उनके उद्योग का वार्षिक टर्नओवर 12 से 14 लाख रुपये तक पहुँच गया है और 10 से 12 लोगों को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध हुए हैं.
Women empowerment through government schemes turmeric and chilli industries taste success
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: शुक्रवार को किस राशि को मिलेगी सफलता, किसे रहना होगा सतर्क? पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 24, 2026 | 12:15 AMपन्ना जिले को CM मोहन यादव देंगे बड़ा तोहफा; 204 करोड़ की 22 विकास परियोजनाओं की सौगात
Jul 23, 2026 | 11:41 PMछात्र आंदोलन के बीच शिक्षा मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी हटाए गए, गंगवार को जिम्मेदारी
Jul 23, 2026 | 11:23 PMNMDC Steel Recruitment: एनएमडीसी स्टील में 102 एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों पर भर्ती, 1.80 लाख तक मिलेगी सैलरी
Jul 23, 2026 | 11:12 PMदतिया उपचुनाव: निर्वाचन आयोग की बड़ी सफलता, 86 बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं ने घर से डाले वोट
Jul 23, 2026 | 11:12 PMमुंबई मेट्रो 2B का स्टील स्ट्राइक, 70 टन का पहला सेगमेंट फिट, बांद्रा के केबल-स्टे ब्रिज पर निर्माण की शुरुआत
Jul 23, 2026 | 11:10 PM‘रामायण’ ट्रेलर का काउंटडाउन शुरू, जानिए कितने बजे मिलेगी पहली झलक, थिएटर प्रीमियर नहीं होने से फैंस मायूस
Jul 23, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM














