बुलडोजर एक्शन (सौजन्य-IANS कंसेप्ट फोटो) 
पश्चिम बंगाल

UP की तर्ज पर अब बंगाल में भी 'बुलडोजर एक्शन'! सुवेंदु सरकार के इस बड़े फैसले से मचा हड़कंप, जानें पूरा प्लान

Bulldozer Action West Bengal Illegal Madrasas: पश्चिम बंगाल में मदरसों के खिलाफ एक्शन लेने की तैयारी की जा रही है। यूपी की तरह अब बंगाल में भी अवैध निर्माणों पर बुलडोजर एक्शन लिया जाएगा।

प्रिया जैस

West Bengal Madrasa Action Suvendu Government: उत्तर प्रदेश की तर्ज पर अब पश्चिम बंगाल में भी मदरसों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी चल रही है। योगी आदित्यनाथ की तरह ही सुवेंदु अधिकारी भी अब अपने राज्य में 'बुलडोजर एक्शन' शुरू करना चाहते हैं। अल्पसंख्यक समूहों का आरोप है कि सरकार खास तौर पर मुसलमानों को निशाना बनाने की कोशिश कर रही है।

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, गैर-कानूनी या निजी तौर पर चलाए जा रहे मदरसों की फंडिंग, पाठ्यक्रम, शिक्षकों की योग्यता और रोजमर्रा के कामकाज की जांच की जाएगी। अगर कोई गड़बड़ी पाई गई तो उसे बंद कराने का आदेश जारी किया जाएगा। अगर किसी जमीन पर अवैध तरीके से मदरसा बनाया गया होगा, तो उसे ढहाने का भी आदेश दिया जाएगा।

पहली बार मांगा गया रिकॉर्ड

राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, इससे पहले की टीएमसी सरकार ने कभी किसी मदरसों के बारे में जानकारी नहीं मांगी। यह एक संवेदनशील मामला है इसलिए इस मामले में ज्यादा जानकारी नहीं दी जा सकती है। अगर किसी मदरसे में गड़बड़ी या फिर विदेशी फंडिंग का मामला सामने आया तो उसे तुरंत बंद कर दिया जाएगा।

जिला प्रशासन को दे दिया गया आदेश

बंगाल सरकार ने 5 जून को ही डीएम को ऐसे मदरसों की लिस्ट सौंप दी है और पांच जुलाई तक रिपोर्ट देने को कहा है। रिपोर्ट मिलते ही सुवेंदु सरकार मदरसों के खिलाफ एक्शन लेना शुरू कर देगी। मदरसों की फडिंग की जानकारी इक्ट्ठा करने के लिए एसआईटी का गठन किया जा सकता है। बंगाल में ऐसे करीब 8000 मदरसे है, जिन पर अब बुलडोजर एक्शन की तलवार लटकी हुई है।

खारीजी मदरसों में सक्रिय बांग्लादेश जैसे संगठन

2014 के खगरागढ़ ब्लास्ट के बाद, एनआईए ने कहा कि जमात-उल-मुजाहिदीन बांग्लादेश जैसे संगठन खारीजी मदरसों के भीतर सक्रिय थे। एजेंसी ने नोट किया कि इन मदरसों में बच्चों को कट्टरपंथी बनाया जा रहा था।

साथ ही, 601 ऐसे मदरसे हैं जिन्हें कोई सरकारी फंडिंग नहीं मिलती है फिर भी वे सरकार द्वारा अनुमोदित पाठ्यक्रम का पालन करते हैं; लोकल लीडर उनके लिए फंडिंग दे सकते हैं। वेस्ट बंगाल बोर्ड के तहत सरकारी मदद वाले और रजिस्टर्ड बिना मदद वाले मदरसे भी चलते हैं, जिनके साथ अरबी और थियोलॉजी की अलग से पढ़ाई होती है।

बॉम्बे हाई कोर्ट की विजय माल्या को सख्त चेतावनी, सोशल मीडिया पर कोर्ट के दस्तावेज न करें पोस्ट

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! विवाद के बाद कॉमेडियन पुलकित मणि के शो रद्द, मिलीं धमकियां

यूपी में BJP को हराना नामुमकिन, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद का पलटवार; विपक्ष को दिए ये खास सलाह

अब पूर्व एयर मार्शल के हाथ राम मंदिर की कमान, जानिए अयोध्या में आवास से लेकर कार्यप्रणाली तक सब कुछ

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रायल जज के कामकाज पर इलाहाबाद HC से मांगी रिपोर्ट