ममता बनर्जी और ऋतब्रत बनर्जी (सौजन्य-IANS) 
पश्चिम बंगाल

अध्यक्ष नहीं, सिर्फ 'मेंटर' रहेंगी दीदी... ऋतब्रत बनर्जी ने ममता से छीनी पार्टी, दे दिया यह नया ऑफर

TMC West Bengal Politics: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष ममता बनर्जी के हाथ से सत्ता निकल गई है। ऋतब्रत बनर्जी ने ममता बनर्जी तो नया रोल ऑफर किया है।

प्रिया जैस

Mamata Banerjee New Role in TMC: पश्चिम बंगाल में अब ममता बनर्जी के हाथ से सत्ता निकल गई हैं। तृणमूल कांग्रेस के बागी विधायकों के बागी होने के बाद अब विधानसभा में विपक्ष के नेता ऋतब्रत बनर्जी ने ममता बनर्जी से अध्यक्ष पद छीन लिया है। उन्होंने ममता बनर्जी की जगह विधायक अरूप रॉय को पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

हालांकि, टीएमसी की पूर्व अध्यक्ष होने के नाते ऋतब्रत बनर्जी ने थोड़ी दरियादिली भी दिखाई है। उन्होंने ममता बनर्जी को पार्टी में एक नया पद ऑफर किया है। 58 बागी नेताओं के साथ ऋतब्रत बनर्जी ने ममता बनर्जी को एक सलाहकार का पद देने की घोषणा की है। उन्होंने ममता बनर्जी से अब पार्टी में एक सलाहकार के रूप में भूमिका निभाने की आग्रह किया है।

नेशनल वर्किंग कमेटी का किया गठन

सोमवार को पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता (LoP) ऋतब्रत बनर्जी ने बताया था कि ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस का एक विशेष सत्र आयोजित किया गया था। इस सत्र के दौरान, प्रतिनिधियों के सर्वसम्मत चुनाव के जरिए ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस कमेटी और NWC (नेशनल वर्किंग कमेटी) का गठन किया गया। अरूप रॉय को ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस का चेयरपर्सन चुना गया है।

इस कमेटी में अरूप रॉय के अलावा 29 और लोगों को शामिल किया गया है, जिससे यह 30 सदस्यों वाली NWC बन गई है। सदस्यों में फिरहाद हकीम, अरूप बिस्वास, रथिन घोष, सबीना यास्मीन, ऋतब्रत बनर्जी, जावेद खान, संदीपन साहा और अन्य शामिल हैं।

दीदी को मेंटर का दी जिम्मेदारी

उपाध्यक्ष फिरहाद हकीम, अरूप बिस्वास, रथिन घोष और सबीना यास्मीन हैं। हम जिला अध्यक्ष भी नियुक्त करेंगे और जिला कमेटी का गठन करेंगे। हमने TMC में ममता बनर्जी की भूमिका के बारे में अपना रुख बार-बार स्पष्ट किया है। हम चाहते हैं कि 'दीदी' एक मेंटर (मार्गदर्शक) की जिम्मेदारी संभालें और हमारा मार्गदर्शन करें।

Dr. Manmohan Singh Biography: अर्थशास्त्री से प्रधानमंत्री तक, जानिए उनके जीवन और उपलब्धियों की कहानी

Weather Alert: डिप्रेशन का असर, उत्तराखंड से यूपी तक मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

NIA के चंगुल में नालागढ़ ब्लास्ट के दो और आरोपी, पूरे नेटवर्क को खंगाल रही जांच एजेंसी; हो सकते हैं और खुलासे

जमुई केस में बड़ी कार्रवाई! CM सम्राट चौधरी संग पीड़िता की फोटो वायरल करने पर फंसा CMO स्टेनो, दर्ज हुई FIR

मणिपुर समेत तीन राज्यों में छह महीने और बढ़ा अफस्पा कानून! कुकी-नागा तनाव के बाद गृह मंत्रालय का फैसला