TMC में बड़ा तख्तापलट...ममता बनर्जी की अध्यक्ष पद से छुट्टी, बागी गुट ने अभिषेक बनर्जी को भी किया सस्पेंड

Arup Roy New Trinamool Chairperson: TMC के बागी गुट ने ममता बनर्जी को अध्यक्ष पद से हटा दिया है। उनकी जगह पर हावड़ा से विधायक अरूप रॉय को नया पार्टी अध्यक्ष बनाया गया है।
Major coup in TMC... Mamata Banerjee removed as chairperson; rebel faction suspends Abhishek Banerjee as well.
ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Mamata Banerjee Removed As TMC Chief: पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा धमाका हुआ है। आज शाम न्यूटाउन में बैठक में तृणमूल कांग्रेस के बागी गुट ने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पार्टी अध्यक्ष पर से सस्पेंड कर दिया है। ममता की जगह अरूप रॉय को नया अध्यक्ष बनाया गया है। अरूप रॉय हावड़ा सेंट्रल से विधायक हैं। इसके अलावा, ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट ने ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी को भी पार्टी के महासचिव पद से हटा दिया है।

भतीजा भी किया गया  साइड

ममता के साथ-साथ भतीजे पर भी कार्रवाई हुई है। भतीजे अभिषेक बनर्जी को भी पार्टी महासचिव पद से सस्पेंड कर दिया गया है। यह कार्रवाई तृणमूल कांग्रेस के एक विशेष सत्र के दौरान की गई। इसमें TMC के कई नेताओं ने, जिनमें बागी विधायक और विपक्ष के नेता रिताब्रता बनर्जी भी शामिल थे, बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पार्टी अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। साथ ही 30 सदस्यीय कमिटी का गठन किया गया।

TMC की नई नेशनल वर्किंग कमेटी

बैठक में ममता बनर्जी और अभिषेक को सस्पेंड करने के बाद विधायक अरूप रॉय को पार्टी का नया अध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा संदीपन साहा (निष्कासित MLA), जावेद खान और ऋतब्रत बनर्जी को नेशनल जनरल सेक्रेटरी और फिरहाद हकीम, अरूप बिस्वास, रथिन घोष को उपाध्यक्ष बनाया गया है।

बजट सत्र के बाद बागी गुट ने बुलाई बैठक

सोमवार को टीएमसी के बागी गुट द्वारा यह बैठक विधानसभा में बजट सत्र बुलाया गया। TMC के बागी गुट के विधायकों ने न्यूटाउन होटल में बैठक किया। इस बैठक में 60 विधायक शामिल हुए। इसके अलावा 70 पूर्व पार्षद भी बैठक में मौजूद रहे। बैठक के दौरान 30 सदस्यों की एक कमेटी भी बनाई गई।

मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, न्यू टाउन स्थित एक होटल में बागी गुट द्वारा बंद कमरे में बैठक पूर्व मंत्री और हावड़ा सेंट्रल से विधायक अरूप रॉय को पार्टी के नेशनल वर्किंग कमेटी का नया अध्यक्ष बनाया गया है।

TMC की तीखी प्रतिक्रिया

बागी गुट द्वारा ममता और अभिषेक को सस्पेंड किए जाने के बाद TMC विधायक कुणाल घोष ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हमें जानकारी मिली है कि कुछ लोग हमारी पार्टी के नाम का इस्तेमाल करके किसी होटल में कुछ कर रहे हैं। यह गैर-कानूनी है, उनके पास ऐसा करने का कोई अधिकार नहीं है।

आगे उन्होंने कहा कि हमारा मानना ​​है कि तृणमूल कांग्रेस का मतलब ममता बनर्जी है और ममता बनर्जी का मतलब तृणमूल कांग्रेस है। यह तृणमूल कांग्रेस ममता दीदी के लंबे संघर्ष पर बनी है। कुछ लोग पार्षद, विधायक, सांसद और मंत्री बने और अब कुछ लोग साजिश रचकर हमारे साथ धोखा कर रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com