पानीहाटी में बाजार विवाद के बाद भाजपा नेता रुमा साहा के पति अरूप साहा की मौत  सोर्स-सोशल मीडिया
पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल: पानीहाटी में विवाद शांत कराने पहुंचे BJP नेत्री के पति की मौत, TMC समर्थकों पर मारपीट का आरोप

West Bengal BJP Leader Husband Arup Saha Death: पश्चिम बंगाल के पानीहाटी में बाजार विवाद के बाद भाजपा वार्ड सचिव रुमा साहा के पति अरूप साहा की मौत हो गई। पत्नी ने मारपीट का आरोप लगाया है।

करुणा नंद शाहवाल

Highlights:

  • पानीहाटी के सोदपुर साइडिंग बाजार में विवाद के बाद अरूप साहा की मौत हो गई।

  • उनकी पत्नी रुमा साहा ने धक्का-मुक्की और मारपीट का आरोप लगाया है।

  • विधायक रत्ना देवनाथ ने परिवार से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की।

Panihati BJP Leader Husband Death: पश्चिम बंगाल के पानीहाटी में बाजार में शुरू हुआ विवाद एक व्यक्ति की मौत तक पहुंच गया। यहां भाजपा की वार्ड सचिव रुमा साहा के पति अरूप साहा की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

रुमा का कहना है कि बाजार में कुछ लोगों के बीच चल रहे झगड़े को रोकने के लिए अरूप मौके पर पहुंचे थे, लेकिन इसी दौरान उनके साथ मारपीट की गई। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें सागर दत्ता अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी जान चली गई। घटना के बाद भाजपा नेताओं ने मामले को लेकर सवाल उठाए हैं और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

एक शिकायत से शुरू हुआ विवाद

दरअसल, यह मामला उत्तर 24 परगना जिले के सोदपुर साइडिंग बाजार का है। बताया जा रहा है कि कुछ युवकों की कथित अभद्र भाषा पर एक दुकानदार ने आपत्ति जताई थी। इसी बात को लेकर बाजार में कहासुनी शुरू हो गई।

व्यवसायी ने भाजपा की 14 नंबर वार्ड सचिव रुमा साहा को इसकी जानकारी दी। इसके बाद जब विवाद दोबारा बढ़ा, तो रुमा अपने पति अरूप के साथ वहां पहुंचीं। रुमा के मुताबिक, अरूप ने दोनों पक्षों को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान उन्हें धक्का दिया गया और मारपीट की गई।

अस्पताल पहुंचने के बाद भी नहीं बची जान

घटना के बाद अरूप साहा की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें कमरहट्टी के सागर दत्ता अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उनका इलाज किया, लेकिन उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार ने मारपीट में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विधायक ने उठाया राजनीतिक नेतृत्व पर सवाल

अरूप साहा की मौत के बाद विधायक रत्ना देवनाथ परिवार से मिलने पहुंचीं। उन्होंने मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की। साथ ही भाजपा जिला अध्यक्ष चंडीचरण राय की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए।

वहीं रत्ना देवनाथ का आरोप है कि कुछ ऐसे लोगों को वार्ड संयोजक बनाया गया है, जो पहले तृणमूल कांग्रेस में थे और अब भाजपा में शामिल हुए हैं। उनके अनुसार, ऐसे लोगों की वजह से क्षेत्र में अशांति की स्थिति बन रही है। उन्होंने मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

रुमा साहा ने बताए कई नाम

रुमा साहा ने राजदीप दास और 14 नंबर वार्ड के सुजीत कुमार विश्वास उर्फ ननी सहित कई लोगों पर घटना में शामिल होने का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि ननी ने राजदीप और तृणमूल कांग्रेस समर्थित लोगों को मौके पर बुलाया था।

वहीं, सुजीत कुमार विश्वास ने भी पुलिस को कुछ लोगों के नाम सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। घटना को लेकर इलाके में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Kal Ka Mausam: 16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया अलर्ट

PM मोदी ने याद किए महाराष्ट्र के तीन आदिवासी वीर, जानिए राघोजी भांगरे, भागोजी नाईक और बाबूराव शेडमाके की कहानी

हिल काउंसिल चुनाव का विरोध पड़ा भारी? सोनम वांगचुक 60 दिनों के लिए हाउस अरेस्ट, जाने क्या है पूरा मामला

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया जा रहा अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

श्रीगंगानगर ब्लास्ट: प्यार और पैसों के जाल में फंसाकर ISI ने रची रेलवे ट्रैक उड़ाने की साजिश, दो गिरफ्तार