Highlights:
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कोलकाता में जानलेवा हमले की कोशिश।
घटना के वक्त ममता बनर्जी कालीघाट के दुर्गा पंडाल की उद्घाटन करने के लिए जा रही थीं।
इस दौरान नशे में धूत एक महिला ने अचानक उनपर चाकू से हमला कर दिया और गाली-गलौज की।
Mamata Banerjee Attacked in Kolkata: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर चाकू से हमले की कोशिश हुई है। जानकारी के मुताबिक, मंगलावर की शाम वह कोलकाता के कालीघाट के दुर्गा पंडाल की उद्घाटन करने की लिए जा रही थीं। इस दौरान एक महिला ने अचानक उनपर चाकू से हमला कर दिया। महिला ने कथित तौर पर नशे में धुत होकर उनके साथ गाली-गलौज की और उन पर हमला करने की कोशिश की।
तृणमूल ने दावा किया है कि आरोपी की पहचान तनिष्ठा साहा के तौर पर हुई है और वह एक सिविक वॉलंटियर है। ममता तृणमूल की राज्यसभा सांसद डोला सेन ने बाद में कालीघाट पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।
बेलेघाटा के विधायक और ममता बनर्जी के करीबी कुणाल घोष ने कहा कि ममता चल रही थीं, तभी यह महिला उनके सामने गिर गई और उन्हें गालियां देने लगी। उसके पास चाकू भी था और उसने उनके पैर पर मारने की कोशिश की। यह सब पहले से प्लान किया हुआ लगता है।
अपनी शिकायत में राज्यसभा सांसद डोला सेन ने लिखा कि महिला ने पूर्व मुख्यमंत्री की भतीजी होने का दावा किया था। सेन ने कहा कि इस हमले से सवाल उठता है कि एक पूर्व मुख्यमंत्री को मिली Z-प्लस कैटेगरी की सुरक्षा कैसे तोड़ी गई। उन्होंने कहा कि उन्होंने पुलिस को कुछ तस्वीरें भी दी हैं।
सेन ने अपनी शिकायत में लिखा कि हमलावर महिला गाली-गलौज कर रही थी। वह नशे में थी और ममता बनर्जी की पास काफी हिंसक तरीके से जाने की कोशिश कर रही थी। पुलिस शिकायत में कहा गया कि महिला पूर्व सीएम पर हमला करने के लिए सड़क पर लेट भी गई थी।
यह चिंता की बात है कि हमलावर जैसा कोई Z-प्लस कैटेगरी की सिक्योरिटी वाले के गेट तक आ सकता है, जिससे एक बड़ी साजिश पर सवाल उठते हैं।
बता दें कि ममता बनर्जी कल रात दिल्ली से लौटी थीं, जहां उन्होंने इंडिया ब्लॉक के सदस्यों से मुलाकात की और SIR प्रोसेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। उन्होंने SIR के खिलाफ राजाबाजार से पार्क सर्कस तक एक रैली का आह्वान किया था, लेकिन वह उस मार्च में शामिल नहीं हुईं जिसमें पार्टी के दूसरे नेताओं ने हिस्सा लिया था।