मुरैना में इंडिया गठबंधन का ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ मार्च, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका

Morena Congress Protest: मुरैना में लोकतंत्र बचाओ सप्ताह के अंतिम दिन इंडिया गठबंधन ने वोट बचाओ, देश बचाओ मार्च निकाला। CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका और उन्हें पद से हटाने की मांग की।
India Alliance workers hold a Vote Bachao Desh Bachao march in Morena
मुरैना में CEC का पुतला फूंकाफोटो सोर्स- नवभारत
Published on: 
Updated on: 

Morena India Alliance Protest : लोकतंत्र बचाओ सप्ताह के अंतिम दिन मुरैना में इंडिया गठबंधन के घटक दलों ने ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ पैदल मार्च निकाला। नेहरू पार्क, एमएस रोड से शुरू हुआ मार्च गांधी मैरिज गार्डन तक पहुंचा। इस दौरान गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की और उनका पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने, उनके खिलाफ मुकदमा चलाने और गिरफ्तारी की मांग की।

इंडिया गठबंधन के नेताओं ने चुनाव आयोग पर संस्थागत कब्जे का आरोप लगाते हुए चुनावी व्यवस्था की निष्पक्षता पर सवाल उठाए। पैदल मार्च को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मधुराज तोमर ने भाजपा सरकार पर चुनाव आयोग का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार निर्वाचन आयोग को अपना हथियार बनाकर दमनकारी नीतियां लागू कर रही है और जनता के वोट देने के अधिकार को छीनना चाहती है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन जनता के अधिकारों के लिए सड़क पर संघर्ष जारी रखेगा।

विधायकों ने भी चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

मुरैना में प्रदर्शन के दौरान अंबाह विधायक देवेंद्र सखवार ने चुनाव आयोग के फैसलों पर सवाल उठाते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। वहीं, जौरा विधायक पंकज उपाध्याय ने आरोप लगाया कि देश में लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश की जा रही है और संविधान के विपरीत फैसले लिए जा रहे हैं। गठबंधन के नेताओं ने दावा किया कि करोड़ों मतदाताओं को उनके मताधिकार से वंचित किया गया है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

गांधी मैरिज गार्डन के सामने फूंका पुतला

पैदल मार्च नेहरू पार्क से शुरू होकर एमएस रोड से होते हुए पुराना बस स्टैंड के पास गांधी मैरिज गार्डन तक पहुंचा। यहां मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ मार्च का समापन हुआ।

India Alliance workers hold a Vote Bachao Desh Bachao march in Morena
इंदौर में चुनावी निष्पक्षता पर कांग्रेस का प्रदर्शन, CEC के पुतला दहन को लेकर पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता

सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल

प्रदर्शन में मुरैना कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष गजेंद्र जाटव, मुरैना विधायक दिनेश गुर्जर, माकपा नेता अशोक तिवारी, दीपक शर्मा, नगर निगम सभापति राधारमण डंडोतिया, कुलदीप यादव, लोकेंद्र यादव और विनीत कंसाना सहित इंडिया गठबंधन के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। गठबंधन के नेताओं ने चुनावी व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा करने की मांग दोहराई।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com