समीक भट्टाचार्या (सोर्स- आईएएनएस) 
पश्चिम बंगाल

'दंगे भड़काते हैं ममता के बयान', बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने टीएमसी पर बोला हमला

West Bengal BJP Parivartan Yatra: भाजपा परिवर्तन यात्रा में समीक भट्टाचार्य ने ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला और उनके बयान को दंगे भड़काने वाला बताया।

सजल रघुवंशी

Samik Bhattacharya Attack on TMC: पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान जिले के भातार इलाके में मंगलवार को भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान पार्टी के राज्यसभा सदस्य और पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने राज्य की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कई गंभीर आरोप लगाए और मुख्यमंत्री से माफी की मांग की।

समिक भट्टाचार्य ने कहा कि मुख्यमंत्री ने हाल ही में अपने धरना मंच से जो बयान दिया, वह न सिर्फ असंवैधानिक है बल्कि समाज में दंगे और विभाजन पैदा करने के लिए भी काफी है। उन्होंने कहा कि यह बयान तृणमूल कांग्रेस की निराशा और घबराहट को दिखाता है, जिसके कारण टीएमसी इस तरह के निम्न स्तर की राजनीति पर उतर आई है।

दो समुदाय को अलग करने वाला बयान- समीक भट्टाचार्य

समिक भट्टाचार्य ने आगे कहा कि मैंने किसी भी नेता को किसी मंच से इस तरह का सीधा बयान देते नहीं सुना, जिसमें दो समुदायों को अलग करने और किसी पर हमला करने की धमकी देने जैसी बात कही गई हो। भाजपा सांसद समिक भट्टाचार्य ने दावा किया कि पिछले तीन वर्षों में राज्य में हुई हत्याओं में से 99 प्रतिशत मामले अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े लोगों के हैं और इन सभी मामलों में शिकायतों का रुख तृणमूल कांग्रेस की ओर जाता है।

माफी की रखी मांग

उन्होंने मुख्यमंत्री से इस घटना के लिए सार्वजनिक माफी की मांग करते हुए कहा कि यदि माफी नहीं मांगी गई तो संविधान के रक्षक और संरक्षकों से सख्त कार्रवाई की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा इस मुद्दे को लेकर औपचारिक रूप से कार्रवाई की मांग करेगी।

राज्य चुनाव आयोग पर भी उठाए सवाल

इस दौरान समिक भट्टाचार्य ने चुनाव आयोग की भूमिका पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राज्य में चुनाव से जुड़ी प्रक्रियाओं पर अभी तक सही तरीके से काम शुरू नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि हमें फुल, हाफ या क्वार्टर बेंच से कोई मतलब नहीं है। मैंने पहले ही चुनाव आयोग से राज्य में आने की अपील की थी। अगर वह पहले आ जाते, तो शायद स्थिति इतनी खराब नहीं होती। उन्होंने यह भी कहा कि आयोग को यहां आने पर अच्छा स्वागत मिला और जब वह कालीघाट गया तब भी उसे सम्मान मिला।

नो एसआईआर नो वोट का दिया नारा

समिक भट्टाचार्य ने आरोप लगाया कि भाजपा द्वारा दाखिल की गई शिकायतें और फॉर्म-7, जिन्हें सिस्टम में अपलोड किया गया था, अभी तक पोर्टल पर दर्ज नहीं किए गए हैं। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस ने साजिश के तहत भाजपा के बीएलए-2 के नाम पर उन्हें झूठे मामलों में फंसाने और परेशान करने की कोशिश की है। चुनाव प्रक्रिया को लेकर भाजपा का रुख स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा जमा किए गए फॉर्म-6 से जुड़े सभी काम पूरे हुए बिना पश्चिम बंगाल एसआईआर की प्रक्रिया नहीं रुक सकती। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, "नो एसआईआर, नो वोट, यही हमारी पार्टी की स्थिति है।"

एजेंसी इनपुट के साथ

भगवान कृष्ण के बाद धीरेंद्र शास्त्री का एक और विवादित बयान, बोले-राम जी के थे 5 बाप

धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ FIR दर्ज, पप्पू यादव की निकली भड़ास; कहा- श्रीकृष्ण का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे

हेमंत का राहुल गांधी पर वार: बोले- खड़गे के बरामदे में ही पीएम बन सकते हैं राहुल, मॉक पार्लियामेंट पर कसा तंज!

How To File Online FIR: पुलिस स्टेशन गए बिना ऑनलाइन FIR कैसे दर्ज करें? जानें Step By Step पूरा प्रोसेस

प्रदर्शन के नाम पर कब्जा नहीं कर सकते...जंतर-मंतर प्रोटेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- तय हो समय और जगह