पश्चिम बंगाल में शनिवार शाम हुई आगजनी की घटना से इलाके में मची अफरा-तफरी
हावड़ा के बेलूर स्थित तिकमानी मार्केट में लेदर कन्वेयर बेल्ट के गोदाम में लगी भीषण आग
गोदाम के आसपास रिहायशी इलाके होने से बढ़ी चिंता, आग को फैलने से रोकने के लिए दो तरफ से जुटे दमकलकर्मी
West Bengal Warehouse Fire: पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के बेलूर स्थित तिकमानी मार्केट इलाके में शनिवार शाम लेदर कन्वेयर बेल्ट के एक गोदाम में भीषण आग लग गई। आग की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।
गोदाम के आसपास रिहायशी इलाके होने के कारण आग को फैलने से रोकना दमकलकर्मियों के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। दमकलकर्मी दो तरफ से आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि लपटें आसपास की इमारतों तक न पहुंचें।
आग की भयावहता को देखते हुए दमकल विभाग की टीमें लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। दमकलकर्मियों की प्राथमिकता आग को गोदाम तक सीमित रखना और आसपास के रिहायशी इलाकों को सुरक्षित रखना है। स्थानीय स्तर पर भी घटना को लेकर चिंता का माहौल बना हुआ है।
अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि गोदाम में आग किस वजह से लगी। शॉर्ट सर्किट या किसी अन्य कारण की आशंका की पुष्टि भी नहीं हुई है। इसके अलावा आग की चपेट में आने से गोदाम में रखे सामान को कितना नुकसान पहुंचा है, इसकी जानकारी भी सामने नहीं आई है। दमकल विभाग आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं।
फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दमकल विभाग की टीमें आग बुझाने और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी हैं। घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी और आग लगने के वास्तविक कारणों का इंतजार किया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं, इस घटना में हुए नुकसान और किसी के हताहत होने को लेकर भी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।