अमरावती के महिला अस्पताल में फिर शॉर्ट सर्किट, वार्मर जला; 15 नवजात शिशु थे भर्ती

Amravati Hospital Short Circuit: अमरावती के जिला महिला अस्पताल के नवनिर्मित नवजात शिशु कक्ष में शनिवार सुबह करीब 7 बजे एक बार फिर शॉर्ट सर्किट की घटना सामने आई।
amravati womens hospital newborn unit short circuit
अमरावती अस्पताल शॉर्ट सर्किट(सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • अमरावती के जिला महिला अस्पताल के नवनिर्मित नवजात शिशु कक्ष में शनिवार सुबह करीब 7 बजे विद्युत खराबी सामने आई।

  • घटना के समय कक्ष में 15 नवजात शिशु मौजूद थे। राहत की बात है कि सभी सुरक्षित हैं।

  • शुरुआती जानकारी में वार्मर जलने की बात सामने आई, जबकि एक करीबी सूत्र ने प्लग की पिन जलने की जानकारी दी।

Amravati Women Hospital: अमरावती जिला महिला अस्पताल के नवनिर्मित नवजात शिशु कक्ष में शनिवार सुबह एक बार फिर शॉर्ट सर्किट की घटना सामने आई। इस घटना में शिशुओं को गर्म रखने के लिए इस्तेमाल होने वाला वार्मर जल गया। इसके अलावा कक्ष का एसी भी दिनभर बंद रहा। घटना के समय कक्ष में 15 नवजात शिशु भर्ती थे। इसमें राहत की बात यह है कि सभी नवजात शिशु

सुरक्षित है।

विद्युत व उपकरणों की सुरक्षा व्यवस्था पर फिर खड़े हुए सवाल

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 7 बजे नवजात शिशु कक्ष में शॉर्ट सर्किट हुआ। इससे वार्मर जल गया। कक्ष में भर्ती नवजात शिशुओं की सुरक्षा और उन्हें आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिहाज से यह घटना गंभीर मानी जा रही है।

एसी बंद रहने से भी कक्ष की व्यवस्था प्रभावित हुई। नवजात शिशुओं के उपचार के लिए बनाए गए नए कक्ष में दोबारा शॉर्ट सर्किट होने से विद्युत व्यवस्था और उपकरणों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

amravati womens hospital newborn unit short circuit
चंद्रपुर के 18 गांवों के ग्रामीण अस्पताल में 2 ही डॉक्टर, तीन साल बाद हुआ था उद्घाटन, अब कर्मियों की कमी

सभी बच्चे सुरक्षित

हालांकि घटना के कारणों और विद्युत व्यवस्था में आई खराबी को लेकर संबंधित वैद्यकीय अधिकारियों का आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है। एक करीबी सूत्र ने बताया कि वार्मर नहीं जला बल्कि कक्ष की इमारत में लगे प्लग की पीन जल गई थी। इससे कुछ देर के लिए एसपी बंद रखा गया था। इस बारे में जिला शल्य चिकित्साक डॉ. प्रमोद नरवने और वैद्यकीय अधीक्षक संध्या खराते से संपर्क करने पर उन्होंने फोन नहीं उठाया।

24 अगस्त को हुई 3 नवजातों की मौत

उल्लेखनीय है कि 24 अगस्त को डफरिन के एनआईसीयू में शार्ट सर्किट से लगी आग के कारण तीन नवजात शिशु की मौत हो गई थी। जिसके बाद सीएस सहित आला अधिकारियों को शासन ने निलंबित किया था। घटना के बाद एनआइसायू का दाबारा से पूरा तरह नवीनीकरण किया गया जिसकी शुरुआत विभागीय संचालक संजय काटकर की मौजूदगी में शुक्रवार को किया गया था जिसके दूसरे दिन यह घटना सामने आयी है।

amravati womens hospital newborn unit short circuit
Maharashtra MLC Election: भंडारा में स्नातक चुनाव में 52.35% मतदान, 38 उम्मीदवारों का भविष्य मतपेटियों में कैद

कोई जानकारी नहीं: नरवने

इस बारे में जिला शल्य चिकित्साक डॉ. प्रमोद नरखने से संपर्क करने पर उन्होंने कहा कि शार्ट सर्किट के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

कलेक्टर ने अनभिज्ञता व्यक्त की

जिलाधिकारी आशीष येरेकर से संपर्क करने पर उन्होंने अनभिज्ञता व्यक्त की। इस बारे में जानकारी लेने की बात कही।

Navbharat Live
navbharatlive.com