महुआ मोइत्रा ने पिनाकी मिश्रा संग किया विवाह, जर्मनी में गुपचुप हुई शादी 
पश्चिम बंगाल

महुआ मोइत्रा ने जर्मनी में गुपचुप रचाई शादी, TMC सांसद ने BJD नेता पिनाकी मिश्रा संग किया विवाह

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने बीजेडी नेता पिनाकी मिश्रा के साथ शादी कर ली है। दोनों का विवाह जर्मनी में हुआ है। इसके बारे में ऑफिशियल जानकारी नहीं है, लेकिन रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि दोनों ने शादी कर ली है। 

अनिल सिंह

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा और बीजेडी नेता पिनाकी मिश्रा की शादी की खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों जर्मनी में शादी के बंधन में बंधे। दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी की है। शादी की ऑफिशियल जानकारी शेयर नहीं की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दोनों ने शादी कर ली है। इसी बीच दोनों की एकसाथ तस्वीर भी सामने आई है।

द टेलीग्राफ ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि महुआ मोइत्रा ने पिनाकी मिश्रा के साथ शादी की है। महुआ मोइत्रा तृणमूल कांग्रेस पार्टी यानी टीएमसी की सांसद हैं, तो वहीं पिनाकी मिश्रा बीजू जनता दल के नेता हैं। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने जर्मनी में गुपचुप तरीके से शादी की है। दोनों की एक साथ तस्वीर सामने आई है। शादी कब हुई इसके बारे में कोई जानकारी नहीं। महुआ मोइत्रा अपने निजी जीवन को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। इससे पहले उनका नाम डेनमार्क के फाइनेंसर लार्स बोर्सन के साथ जोड़ा जा रहा था। लेकिन अब दोनों ऑफिशियली अलग हो चुके हैं।

महुआ मोइत्रा अपने कार्यकाल में हुए विवादों को लेकर सुर्खियों में रही हैं। उन पर कैश फॉर क्वेरी मामला भी चला, जिसने खूब सुर्खियां बटोरी थी। इसी मामले को लेकर उनकी लोकसभा सदस्यता भी रद्द की गई थी। हालांकि उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में इस मामले को चुनौती दी थी। वहीं दूसरी तरफ बीजू जनता दल के नेता पिनाकी मिश्रा की अगर बात करें तो वह पुरी से सांसद हैं। 16 जनवरी 1984 को वह संगीता मिश्रा के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों के दो बच्चे भी हैं। लेकिन अब उनका नाम महुआ मोइत्रा के साथ शादी को लेकर जोड़ा जा रहा है।

POWERGRID Vacancy 2026: अप्रेंटिस के 270 पदों पर भर्ती, 25 अगस्त से आवेदन शुरू; जानें योग्यता व स्टाइपेंड

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: पटना में PhD छात्रों का विरोध प्रदर्शन; दिल्ली में बीजेपी की आज तीन अहम बैठकें

अखिलेश यादव ने गिनाए परिवारवाद के फायदे, बताया- आखिर क्यों नहीं टूटी समाजवादी पार्टी

महाराष्ट्र में होगा जंतर मंतर से बड़ा आंदोलन! कांग्रेस सांसद का बड़ा दावा, बोलीं- हम जेल भी जाने को तैयार हैं

वंदे मातरम् पर BJP का बड़ा वार, कांग्रेस के 1937 वाले फैसले के खिलाफ पारित किया प्रस्ताव