जहांगीर खान (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
पश्चिम बंगाल

'पुष्पा' झुकेगा नहीं...पर हाफ पैंट में सड़क पर घूमेगा, पुलिस ने निकाली TMC नेता की हेकड़ी; VIDEO वायरल

Jahangir Khan Paraded: खुद को 'पुष्पा' बताने वाले TMC नेता जहांगीर खान को पुलिस ने हाफ पैंट में सड़क पर घुमाया। जबरन वसूली और हत्या के प्रयास समेत कई मामलों में केस दर्ज है।

अमन मौर्या

West Bengal News: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान खुद पुष्पा बताने वाले जहांगीर खान को पुलिस ने शॉर्ट्स पहना कर सड़क पर घुमाया। जबरन वसूली समेत कई अन्य मामले में गिरफ्तारी के बाद गुरुवार को बंगाल पुलिस ने TMC नेता जहांगीर खान को फाल्टा की सड़कों पर घुमाया। पुलिस द्वारा सड़क पर घुमाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में जहांगीर शॉर्ट्स और आधी बाजू वाली टी-शर्ट पहने दिखाई दे रहा है। पुलिस ने पुष्पा को फाल्टा के बाजार इलाके में घुमाया।

लोगों ने बनाया मजाक

शॉर्ट्स पहने घुमाए जाने का नजारा देख लोग खूब मजाक उड़ा रहे हैं। पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए जहांगीर फरार चल रहा था। सोमवार को बंगाल पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा के पास से खान को गिरफ्तार किया था। फाल्टा पुलिस स्टेशन में जहांगीर के खिलाफ कई FIR दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद खान को डायमंड हार्बर की एक अदालत ने 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया था।

चुनाव बाद से था अंडरग्राउंड

बता दें, जहांगीर खान चुनाव के बाद से अंडरग्राउंड चल रहा था। STF, चुनाव बाद हिंसा समेत कई अन्य मामलों खान को तलाश रही थी। फाल्टा से TMC का पूर्व विधायक जहांगीर खान को पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने नेपाल सीमा से पकड़ा। जानकारी के मुताबिक, वो नेपाल भागने की तैयारी में था।

हत्या समेत सात मामले दर्ज

पूर्व TMC विधायक जहांगीर खान के खिलाफ सात आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसमें हत्या के प्रयास, जबरन वसूली और दंगा भड़काने समेत कई गंभीर धाराओं में FIR हुई है। इसके अलावा मंनी लॉन्ड्रिंग का केस भी दर्ज है। इसकी जांच प्रवर्तन निदेशालय (ED) कर रही है। जहांगीर खान को TMC के महासचिव और लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी का करीबी माना जाता है। जहांगीर को फाल्टा उप-चुनाव में उम्मीदवार भी बनाया गया था, लेकिन चुनाव के ठीक पहले जहांगीर ने पीछे हटने का ऐलान कर दिया था।

चुनाव के दौरान बने 'पुष्पा'

विधानसभा चुनाव के दौरान जहांगीर खान उस वक्त काफी चर्चा में आए, जब उन्होंने प्रचार के दौरान IPS अजयपाल शर्मा को खुली धमकी देते हुए कहा पुष्पा वाले अंदाज में कहा था कि अगर अजयपाल शर्मा सिंघम तो मैं पुष्पा हूं, पुष्पा झुकेंगे नहीं। हालांकि, विधानसभा चुनाव के तुरंत बाद जहांगीर खान के सुर बदल गए और वो गिरफ्तारी से बचने के लिए अंडरग्राउंड हो गए थे।

PM Narendra Modi Birthday Live: मोदी का जन्मदिन उज्जैन में भव्य रूप से मनाया गया, जलाए गए 30 लाख दीये

अमित शाह के खिलाफ UN पहुंची महुआ मोइत्रा, दर्ज कराई शिकायत, कहा- भारत सरकार से मांगें जानकारी

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP ने जलाया आशीर्वाद का दीया, आशुतोष रांका ने शिक्षा मंत्री को दिया अल्टीमेटम

UPI चार्ज पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, गौरव गोगोई ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- संसदीय समिति में नहीं हुई चर्चा

UPI पर GST की बात सिर्फ अफवाह, सरकार ने दी सफाई, कहा- MDR नियमों की कमियों को दूर करेंगे