TMC के पूर्व विधायक जहांगीर खान गिरफ्तार, नेपाल भागने की थी तैयारी! STF ने बॉर्डर के पास दबोचा

Bengal STF Arrests Jahangir Khan: पश्चिम बंगाल की एसटीएफ (STF) ने तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक जहांगीर खान को नेपाल सीमा से गिरफ्तार कर लिया है, वो फलता सीट से विधायक रह चुके हैं।
Jahangir Khan TMC Arrested
जहांगीर खान (फाइल फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Jahangir Khan TMC Arrested: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के पूर्व विधायक जहांगीर खान को बंगाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पश्चिम बंगाल के फलता से टीएमसी का पूर्व विधायक जहांगीर खान को बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF)  नेपाल सीमा से पकड़ा गया। बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक नेपाल भागने की तैयारी में था।

जानकारी के मुताबिक, एसटीएफ चुनाव के बाद हुई हिंसा और कुछ अन्य मामलों को लेकर जहांगीर खान की तलाश कर रही थी। वो चुनाव के बाद से अंडरग्राउंड थे। पुलिस ने उनके मोबाइल नंबर की लोकेशन ट्रेस की और आज नेपाल बॉर्डर के पास उन्हें गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि उन्हें किस जगह से और कब गिरफ्तार किया गया है। बंगाल पुलिस जल्द ही इसे लेकर कॉन्फ्रेंस कर सकती है।

जहांगीर खान के खिलाफ सात मामले दर्ज

पश्चिम बंगाल पुलिस और एसटीएफ जहांगीर खान को कई मामलों में तलाश कर रहे थे। जहांगीर खान के खिलाफ सात आपराधिक मामले दर्ज हैं। जानकारी बंगाल एसटीएफ ने जहांगीर खान को पकड़ने के लिए टेक्निकल सर्विलांस का इस्तेमाल किया और मोबाइल लोकेशन जरिए उनके ठिकाने का पता लगाया। पुलिस ने जहांगीर खान के एक करीबी सहयोगी के फोन को ट्रैक करते हुए उन तक पहुंची।

टीएमसी के पूर्व विधायक के पर हत्या के प्रयास, जबरन वसूली और दंगा भड़काने समेत कई गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं। इसके अलावा जहांगीर खान के खिलाफ मंनी लॉन्ड्रिंग का केस भी दर्ज है, जिसकी जांच प्रवर्तन निदेशालय (ED) कर रही है। जहांगीर को अभिषेक बनर्जी का करीबी माना जाता है। टीएमसी ने उन्हें हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में फलता सीट से अपना उम्मीदवार बनाया था। हालांकि, चुनाव प्रचार के आखिरी दिन उन्होंने मैदान छोड़ने का ऐलान कर दिया था।

IPS अजयपाल शर्मा को दी थी धमकी

बंगाल चुनाव के दौरान जहांगीर खान काफी चर्चा में थे, उन्होंन चुनाव प्रचार के दौरान आईपीएस अजयपाल शर्मा को खुली धमकी दी थी। जिसके चलते वो रातों-रात सुर्खियों में आ गए था। जहांगीर खान ने पुष्पा वाले अंदाज में कहा था कि, अजयपाल शर्मा सिंघम तो मैं पुष्पा हूं, पुष्पा झुकेंगे नहीं। हालांकि टीएमसी के चुनाव हारने के बाद जहांगीर खान के तेवर बदल गए थे और वो  गिरफ्तारी से बचने के लिए छिपते फिर रहे थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com