टीएमसी नेता जहांगीर खान (फोटो सोर्स- एआई जनरेटेड) 
पश्चिम बंगाल

TMC नेता जहांगीर खान की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, चुनावी हिंसा मामले में आज अहम सुनवाई, बढ़ी सियासी हलचल

Jahangir Khan Voter Intimidation Case Bengal: वोटरों को धमकाने के आरोपी TMC नेता जहांगीर खान की कलकत्ता हाईकोर्ट में आज अहम सुनवाई होगी। आज उनकी अंतरिम जमानत की मियाद खत्म हो रही है।

अमन मौर्या

TMC Leader Jahangir Khan Calcutta High Court: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान वोटरों को डराने धमकाने के मामले में TMC नेता जहांगीर खान की आज कलकत्ता हाईकोर्ट में अहम सुनवाई है। मामले की सुनवाई जस्टिस सौगत भट्टाचार्य करेंगे। 29 अप्रैल को दूसरे चरण के दौरान टीएमसी नेता पर मतदाताओं को डराने-धमकाने के आरोप में FIR दर्ज किया गया था।

मामले में सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने 18 मई को अग्रिम जमानत याचिका मंजूर कर ली थी। अदालत द्वारा दी गई यह राहत आज समाप्त हो रही है। ऐसे में सभी की निगाहें अब इस बात पर टिकी हैं कि आगे उन्हें राहत मिलती है या नहीं।

मतदाताओं को डराने-धमकाने का आरोप

बता दें, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव, 2026 दो चरणों में संपन्न हुआ था। दूसरे चरण का मतदान 29 अप्रैल को हुआ। टीएमसी नेता पर आरोप है कि मतदान से पहले और मतदान वाले दिन उन्होंने मतदाताओं को धमकाया था। इसके आरोप में उनपर कई FIR भी दर्ज की गई थीं। गिरफ्तारी से बचने के लिए जहांगीर ने 18 मई को कलकत्ता हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी।

कोर्ट ने दी राहत

जस्टिस भट्टाचार्य ने उसी दिन मामले की सुनवाई करते हुए 24 मई तक गिरफ्तारी समेत किसी भी कठोर पुलिस कार्रवाई से अंतरिम राहत दी थी। मामले की अगली सुनवाई अदालत ने 26 मई यानी आज तय की थी। यह मामला अदालत के पहले सत्र के अंत में या दूसरे सत्र की शुरुआत में सुना जा सकता है। आज का दिन जहांगीर के लिए काफी अहम माना जा रहा है।

पीछे हटने का ऐलान

29 अप्रैल को हुए दूसरे चरण की वोटिंग में गड़बड़ी के आरोप के बाद पुनर्मतदान कराने का निर्णय लिया गया था। पुनर्मतदान की तारीख 21 मई तय की गई थी, लेकिन चुनाव से ऐन वक्त पहले ही टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनावी मुकाबले से हटने का एलान कर दिया था।

इस दौरान उन्होंने कहा था कि सीएम सुवेंदु अधिकारी के फल्टा उपचुनाव के लिए घोषित विशेष विकास पैकेज करते हैं और मुकाबले से पीछे हट गए। हालांकि, जहांगीर का यह फैसला प्रतीकात्मक ही रहा, क्योंकि पुनर्मतदान के दौरान जहांगीर का नाम EVM पर मौजूद था। वे आधिकारिक तौर पर टीएमसी के उम्मीदवार बने रहे।

BJP की शानदार जीत

21 मई को होने वाले पुनर्मतदान के नतीजे 24 मई को घोषित किए गए। चुनाव नतीजों में BJP उम्मीदवार देबांग्शु पांडा ने एक लाख से ज्यादा के वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। दूसरे स्थान पर CPM उम्मीदवार शंभूनाथ कुर्मी। वहीं, TMC उम्मीदवार जहांगीर खान चौथे स्थान पर खिसक गए।

Kal Ka Mausam: दिल्ली-UP से बिहार तक कैसा रहेगा मौसम? 25 राज्यों में बारिश का अलर्ट

BRICS Summit: दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा ब्रिक्स सम्मेलन का मंच, विदेश मंत्रालय ने जारी किया शेड्यूल

राहुल गांधी कोई VVIP नहीं दलील पर CJI बोले- हमारे सामने सब बराबर, मानहानि मामले में जल्द सुनवाई से किया इनकार

आकृति चौधरी NSA केस में नया मोड़! इलाहाबाद HC के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची योगी सरकार

Ganesh Chaturthi 2026: आंध्र प्रदेश में सभी गणेश पंडालों को मिलेगी मुफ्त बिजली, नारा लोकेश का बड़ा ऐलान