मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, (सोर्स- सोशल मीडिया) 
पश्चिम बंगाल

TMC Candidate List: टीएमसी ने जारी की 291 उम्मीदवारों की लिस्ट; भवानीपुर से ही चुनावी ताल ठोकेंगी सीएम ममता

TMC Candidate List: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लिए तृणमूल कांग्रेस ने सभी 294 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। सीएम ममता बनर्जी भवानीपुर से चुनाव लडे़ंगी।

मनोज आर्या

West Bengal Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लिए तृणमूल कांग्रेस ने सभी 291 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। सीएम ममता बनर्जी भवानीपुर से चुनाव लडे़ंगी। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने टीएमसी उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए कहा कि चुनाव आयोग बीजेपी की ओर से 'अच्छा खेल' खेल रहा है, उन्हें सीधे बीजेपी के लिए प्रचार करना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि टीएमसी 2026 में बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनावों में 226 से अधिक सीटें जीतेगी।

बंगाल की मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि मैं 291 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट अनाउंस करने जा रही हूं। उससे पहले, मैं BJP से कहना चाहूंगी। आप इतने डरे हुए क्यों हैं? आइए एजेंसियों का इस्तेमाल किए बिना, गैस संकट पैदा किए बिना लड़ें। आइए शांति और तहजीब बनाए रखते हुए लड़ें।

भवानीपुर से चुनाव लड़ेंगी सीएम ममता

तृणमूल कांग्रेस बंगाल विधानसभा की 294 सीटों में से 291 पर चुनाव लड़ेगी, बाकी तीन सीटों पर दार्जिलिंग हिल्स में अनित थापा की BGPM ने अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है। अभिषेक बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए TMC के 291 उम्मीदवारों में 52 महिलाएं, 95 SC-ST, 47 अल्पसंख्यक हैं। ममता बनर्जी भवानीपुर से चुनाव लड़ रही हैं, जबकि शशि पांजा श्यामपुकुर से चुनाव लड़ रही हैं।

TMC ने करीमपुर, नादिया से सोहम चक्रवर्ती को उम्मीदवार बनाया है। तृणमूल ने हाबरा से ज्योतिप्रिया मलिक को टिकट दिया। कनाई मंडल को टिकट नहीं मिला। पार्टी ने कोलकाता पोर्ट से फिरहाद हकीम को मैदान में उतारा। मदन मित्रा को फिर से टिकट मिला है। उन्हें कमरहाटी से मैदान में उतारा गया है। तृणमूल ने खरदाह विधानसभा क्षेत्र से पूर्व पत्रकार देवदीप पुरोहित को मैदान में उतारा है।

यह बंगाल की अस्तितव की लड़ाई

केंद्र की बीजेपी सरकार पर हमला बोलते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि यह बंगाल के अस्तित्व की लड़ाई है। दिल्ली नहीं जीतेगी। उन्होंने (केंद्र सरकार) हमसे सारी ताकत छीन ली है। वे एक ताकत नहीं छीन सके। वह है लोगों की ताकत। सीएम ममता ने कहा- माननीय प्रधानमंत्री जी, अगर आपको डेमोक्रेसी पर भरोसा है, तो आप बार-बार बंगाल पर हमला क्यों कर रहे हैं? याद रखिए, बंगाल भी जवाब देगा। SIR पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें ज्यूडिशियरी पर भरोसा है।

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी

PM मोदी 19 सितंबर को करेंगे NGT के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन, 17 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां कैंपस में कैसे घुसी? DUSU चुनाव में हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब