सुवेंदु अधिकारी PA हत्याकांड (Image- Social Media) 
पश्चिम बंगाल

Chandranath Rath Murder Case: सुवेंदु अधिकारी PA हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई, तीन लोगों को हिरासत में लिया गया

Chandranath Rath Murder: सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले में बंगाल पुलिस ने 3 आरोपियों को हिरासत में लिया है। दिव्येंदु अधिकारी ने कहा कि नई सरकार बनते ही मामले में उचित न्याय होगा।

अर्पित शुक्ला

Chandranath Rath Murder Case: पश्चिम बंगाल के कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बंगाल पुलिस ने 3 आरोपियों को हिरासत में लिया है। सुवेंदु अधिकारी के भाई दिव्येंदु अधिकारी ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में इस बात की पुष्टि की है। दिव्येंदु ने आगे कहा कि एक मां की गोद सूनी हुई है और हम उनको निराश नहीं करेंगे। नई सरकार बनते ही इस मामले में उचित न्याय किया जाएगा।

पुलिस की जांच में पता चला है कि चंद्रनाथ की हत्या में जिस मोटरसाइकिल का इस्तेमाल किया गया था, उसका संबंध दक्षिण आसनसोल के बर्नपुर से पाया गया है। WB44D1990 नंबर की यह मोटरसाइकिल पश्चिम बर्धमान के आरटीओ ऑफिस में रजिस्टर्ड थी और सरकारी रिकॉर्ड में बाइक के ओनर का नाम विभाष कुमार भट्टाचार्य है।

पते पर नहीं रहता ओनर

RTO से पता चला कि उसके पिता का नाम बीबी भट्टाचार्य है और इस बाइक का 4 मई 2012 को रजिस्ट्रेशन कराया गया था। जब पुलिस बाइक रजिस्टर्ड वाले पते पर पहुंची, तब वहां पता चला कि वहां विभाष भट्टाचार्य नाम का कोई व्यक्ति ही नहीं रहता है। इस पते पर धर्मवीर नाम का व्यक्ति रहता है, जो की बर्नपुर इस्को कारखाना में काम करता है। धर्मवीर ने बताया कि वो 2014 से इस क्वार्टर में रह रहा है और विभाष नाम के किसी भी व्यक्ति को नहीं जानता है।

उत्तर 24 परगना जिले में गोली मारकर हत्या

मालूम हो कि भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट चंद्रनाथ रथ का बुधवार रात उत्तर 24 परगना जिले में गोली मारकर कत्ल कर दिया गया था। चंद्रनाथ वायुसेना में सेवा देने के बाद भाजपा नेता सुवेंदु से जुड़े थे और उनको भाजपा नेता कके सबसे भरोसेमंद राजनीतिक सहयोगियों में से एक माना जाता था। वह करीब दो दशक से सुवेंदु अधिकारी के साथ थे।

वडनगर से वाराणसी तक की 'सेवा यात्रा' में शामिल लोगों से पीएम मोदी करेंगे बात, यात्री अपना अनुभव करेंगे साझा

Weather Alert: डीप डिप्रेशन का बड़ा असर, 4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

AI बॉस की बड़ी चेतावनी! सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई बोले- AI इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है

विपक्ष की भूमिका सिर्फ दिखावा, चुनाव आयोग की नियुक्ति कमेटी पर जस्टिस दीपांकर दत्ता का बड़ा सवाल

Cooking Oil Price: सोयाबीन-पाम से सूरजमुखी तक तेल पर घटा कस्टम्स ड्यूटी, आज से लागू होंगे नए रेट