दीदी BJP की आंखों में खटकती हैं...ममता बनर्जी से मिलने के बाद अखिलेश यादव ने चुनाव पर उठाए सवाल, कही ये बात

Mamata Banerjee: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी से मुलाकात कर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति से डरने वाली बीजेपी की आंखों में 'दीदी' खटकती हैं।
mamata banerjee aakhilesh yadav
ममता बनर्जी से मिले बाद अखिलेश यादव (Image- Social Media)
Published on
Updated on

Akhilesh Yadav Meets Mamata Banerjee: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने गुरुवार को ममता बनर्जी से मुलाकात की। पश्चिम बंगाल विधनसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की करारी हार के बाद ममता बनर्जी से अखिलेश की यह अहम मुलाकात हुई है। मीटिंग के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि की BJP की आंखों में दीदी खटकती हैं। ये लोग नारी को कभी बढ़ते हुए नहीं देख सकते।

अखिलेश यादव ने हालिया विधानसभा चुनावों का जिक्र करते हुए यह भी आरोप लगाया कि बंगाल में जो कुछ हुआ है, लोकतंत्र को नष्ट करने का रास्ता निकाला है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को इतना नुकसान किसी ने नहीं पहुंचाया होगा, जितना भाजपा ने पहुंचाया। अखिलेश यादव ने कहा कि यहां मतदान हुआ जरूर है, लेकिन लोगों ने अपनी इच्छा से कम, दबाव में ज्यादा वोटिंग किया है।

बंगाल चुना का UP में किया था ट्रायल

अखिलेश यादव ने कहा कि मैंने पश्चिम बंगाल के चुनाव को बहुत करीब से देखा है। भाजपा की भाषा देखिए और जो उन्होंने बंगाल में किया है, उससे कम उत्तर प्रदेश में किया। लेकिन ट्रायल वहीं पर किया है। अखिलेश यादव ने एक तस्वीर दिखाते हुए कहा कि यह उत्तर प्रदेश में उपचुनाव की तस्वीर है। मुझे यकीन है कि पश्चिम बंगाल में इससे भी ज्यादा खतरनाक तस्वीरें आई होंगी। सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश के उस उपचुनाव में फोर्स लगाकर लोगों को वोट डालने से रोका गया। उन्होंने कहा कि लोगों को चिह्नित करके वोट नहीं डालने दिया गया था। जो सपा के वोटर थे, उनको वोट डालने से रोका गया।

भाजपा को बताया महिला विरोधी

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की आंखों में दीदी खटकती हैं, क्योंकि वो आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करती हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सामंती सोच की है और इनके सोच पुरुषवादी है, यह कभी नारी को आगे बढ़ते नहीं देख सकते। उन्होंने कहा कि हमने पहले ही ये देखा है। याद कीजिए राजस्थान में एक पूर्व मुख्यमंत्री को इन्होंने मुख्यमंत्री नहीं बनने दिया, इस दौरान इनका इशारा वसुंधरा राजे की ओर था। अखिलेश ने कहा कि दिल्ली में जो मुख्यमंत्री बनी हैं, वो आधी अधूरी मुख्यमंत्री हैं।

चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

सपा प्रमुख ने ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इतनी नफरत भरी, नकारात्मक, जहर घुली हुई राजनीति बीजेपी बंगाल में करेगी, यह किसी ने सोचा नहीं था। उन्होंने कहा कि यहां मल्टी लेयर इलेक्शन माफिया की तरह काम हुआ। जिनका काम निष्पक्ष चुनाव कराना था, उसने अपनी विश्वसनीयता खो दी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com