कोलकाता में काली माता मंदिर में दर्शन करते महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (सोर्स: एक्स@Dev_Fadnavis) 
पश्चिम बंगाल

सुवेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए फडणवीस, शिंदे और सुनेत्रा पवार, काली मंदिर में किए दर्शन

Suvendu Adhikari Shapath Grahan: सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। पीएम मोदी और महाराष्ट्र के दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में बंगाल में पहली बार बनी भाजपा सरकार।

आकाश मसने

CM Devendra Fadnavis In Suvendu Adhikari Oath Ceremony: पश्चिम बंगाल की राजनीति में 9 मई 2026 की तारीख अब सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गई है। बंगाल के इतिहास में पहली बार भाजपा सरकार बन गई है। सुवेंदु अधिकारी ने राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। उनके साथ पांच अन्य विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। इस ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह का गवाह बनने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे व डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार भी कोलकाता पहुंची थीं।

पंद्रह वर्षों से चला आ रहा ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस का शासन आधिकारिक रूप से समाप्त हो गया है और भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल की सत्ता की कमान पहली बार अपने हाथों में ले ली है। इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए न केवल बंगाल बल्कि पूरे देश की नजरें कोलकाता के इस मशहूर मैदान पर टिकी हुई थीं। देश के कई दिग्गज नेताओं और बिजनेसमेन के साथ-साथ आम जनता इस पल का गवाह बनी।

CM फडणवीस ने काली मंदिर में दर्शन किए

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने कोलकाता पहुंचे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कालीघाट काली मंदिर में देवी माता के भक्तिभाव से दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया एवं सभी के सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

पांच विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके अलावा 5 मंत्रियों ने ली मंत्री पद की शपथ ली।

  • खड़गपुर सदर से विधायक और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने मंत्री पद की शपथ ली।
  • भाजपा नेता आसनसोल दक्षिण से विधायक अग्निमित्रा पॉल ने मंत्री पद की शपथ ली। दूसरी बार बीजेपी विधायक बनी है। बनगांव उत्तर विधानसभा सीट से विधायक बनीं।
  • पश्चिम बंगाल में बनगांव उत्तर से अशोक कीर्तनीय ने मंत्री पद की शपथ ली। वे मतुआ समुदाय से आते है।
  • बंगाल में बीजेपी के आदिवासी चेहरे खुदीराम टूडु ने मंत्री पद की शपथ ली। खुदीराम टूडु पेशे से सरकारी स्कूल में शिक्षक रानीबांध सीट से पहली बार विधायक बने।
  • निसिथ प्रमाणिक ने मंत्री पद की शपथ ली। कूचबिहार से पहले सांसद थे और अब वे माथाभांगा सीट से विधायक बने है। टीएमसी से की राजनीति की शुरुआत की। उन्होंने 2019 में भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन किया था।

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस, लखनऊ से लेकर पटना तक विरोध प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग

PM Modi Deepfake Case: अश्लील फोटो वायरल करने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची महिला, सोशल मीडिया से हटाने की मांग

गद्दारों को पहला जूता मैं ही मारूंगा, संजय राउत ने ज्ञानेश कुमार पर बाेला हमला, अभिजीत दिपके का किया समर्थन

Make in India के 12 साल, PM मोदी बोले- भारत में ज्यादा उत्पादन और निवेश, हर सेक्टर में आया बदलाव

ज्ञानेश कुमार ने इस्तीफा नहीं दिया तो CJP 2 अक्टूबर से मुंबई में करेगी विरोध प्रदर्शन, अभिजीत दिपके का ऐलान