शुभेंदु अधिकारी  सोशल मीडिया
पश्चिम बंगाल

SBN नेटवर्क का भंडाफोड़ और मिली बड़ी धमकी! जानिए क्यों बुलेटप्रूफ गाड़ी से चलने को मजबूर हुए सुवेंदु अधिकारी

Suvendu Adhikar Bulletproof Car: जैश-ए-मोहम्मद की धमकी और STF के खुलासे के बाद पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की सुरक्षा बढ़ाई गई। अब वे बुलेटप्रूफ गाड़ी में सफर करेंगे।

अनन्या तिवारी

Jaish-e-Mohammed Threat To Suvendu Adhikari: आतंकवादी संगठन 'जैश-ए-मोहम्मद' से जान को खतरा होने की हालिया जानकारी के बाद पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी अधिकारी अब बुलेटप्रूफ गाड़ी का इस्तेमाल करेंगे। यह जानकारी पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) से जुड़े सूत्रों ने दो संदिग्धों की गिरफ्तारियों के बाद दी।

एसटीएफ की जांच में सामने आया आतंकी खतरा

पश्चिम बंगाल STF ने हाल ही में जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध हमीम मंडल और उसकी सहयोगी अर्पिता सरकार को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया है कि हमीम मंडल और उसकी सहयोगी अर्पिता सरकार दोनों के संबंध पाकिस्तान स्थित आतंकवादी-अपराधी समूह 'शहजाद भट्टी नेटवर्क' (SBN) से भी हैं।

मंडल को शुक्रवार सुबह पूर्वी बर्दवान जिले के बर्दवान शहर से गिरफ्तार किया गया था। एसटीएफ को उसके पास से मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के रोजाना के कार्यक्रमों और आवाजाही से जुड़े कई आपत्तिजनक दस्तावेज मिले।

रविवार शाम से शुरू किया नई बुलेटप्रूफ गाड़ी का इस्तेमाल

STF से जुड़े सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री सुवेंदू ने रविवार शाम से ही नई बुलेटप्रूफ गाड़ी का इस्तेमाल शुरू कर दिया था। रविवार रात उन्होंने पूर्वी मिदनापुर जिले के कांथी में स्थित अपने पैतृक घर से कोलकाता तक इसी गाड़ी में यात्रा की।

राज्य पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस साल की शुरुआत में हुए विधानसभा चुनावों के बाद जब सुवेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बने, तभी से उनके काफिले में बुलेटप्रूफ गाड़ी शामिल कर ली गई थी। हालांकि, अधिकारी ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री अपनी यात्राओं के दौरान लोगों से मिलने-जुलने के लिए इसका इस्तेमाल नहीं करना पसंद करते थे। लेकिन पुलिस अधिकारी का कहना है कि मौजूदा हालात और जान को गंभीर खतरे को देखते हुए उन्हें अब उस बुलेटप्रूफ गाड़ी का इस्तेमाल करना ही होगा।

करीबी सहयोगी की हत्या के बाद बढ़ाई गई थी सुरक्षा

गौरतलब है कि 6 मई को मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी चंद्रनाथ रथ की उत्तरी 24 परगना जिले के मध्यम ग्राम में हत्या हुई थी। एक कार ने चंद्रनाथ की गाड़ी का रास्ता रोका और मोटरसाइकिल पर सवार हमलावरों ने बहुत करीब से उन पर गोलियां चलाईं। इस हमले में चंद्रनाथ की मौके पर ही मौत हो गई थी।

इसके बाद, मुख्यमंत्री की सुरक्षा में लगे वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें केवल बुलेटप्रूफ गाड़ी में यात्रा करने की सलाह दी थी, जिसे उनके काफिले में शामिल भी किया गया था। हालांकि, बदली हुई परिस्थितियों के बावजूद मुख्यमंत्री ने रविवार शाम तक कभी इसका इस्तेमाल नहीं किया।

-IANS

मानसून सत्र में नहीं थम रहा गतिरोध, प्रश्नकाल और शून्यकाल चढ़े हंगामें की भेंट, सभापति की अपील रही बेअसर

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में पुलिस के सामने राष्ट्रगान गाने लगे छात्र; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

6 बागी सांसदों के शिवसेना में प्रवेश पर लगेगी रोक या मिलेगा अधिकार? सुप्रीम कोर्ट ने शिंदे गुट से मांगा जवाब

JPSC के पूर्व चेयरमेन गिरफ्तार, छात्र आंदोलन के बाद CID का बड़ा एक्शन, छापे के बाद दिया था इस्तीफा

राहुल गांधी कुछ नहीं करेंगे, आओ न डरो मत! पीएम मोदी पर संजय राउत ने साधा निशाना