शुभेंदु अधिकारी फोटो  
पश्चिम बंगाल

शुभेंदु अधिकारी को दूसरे राज्यों में भी मिलेगी Z कैटेगरी सुरक्षा, उपचुनाव में BJP और TMC में होगा करारा टक्कर

पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार खुफिया विभाग (IB) की रिपोर्ट मिलने के बाद राज्य के बाहर भी सुरक्षा देने का फैसला लिया गया है। आईबी की रिपोर्ट के बाद गृह मंत्रालय ने शुभेंदु की सुरक्षा बढ़ाने का ऐलान कर दिया है।

विकास कुमार उपाध्याय

कोलकता : पश्चिम बंगाल में छह विधानसभा सीटों पर आज से कुछ ही दिनों बाद 13 नवंबर को उपचुनाव होना है। इन 6 विधानसभा सीटों में तालडंगरा, सिताई, नैहाटी, हरोआ, मेदिनीपुर और मदरीहाट सीट शामिल है। इस बर के उपचुनाव के मैदान में 42 उम्मीदवार ताल छोक रहे हैं।

पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार खुफिया विभाग (IB) की रिपोर्ट मिलने के बाद राज्य के बाहर भी सुरक्षा देने का फैसला लिया गया है। आईबी की रिपोर्ट के बाद गृह मंत्रालय ने शुभेंदु की सुरक्षा बढ़ाने का ऐलान किया है। इस फैसले के बाद अब उन्हें बंगाल के अलावा दूसरे सभी राज्यों में भी सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी।

आपको जानकारी के लिए बताते चलें कि पश्चिम बंगाल में विपक्षी दल भाजपा और तृणमूल कांग्रेस आमने-सामने हैं। इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने तृणमूल नेता फिरहाद हाकिम के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत कर दी है। भाजपा ने महिला नेता के साथ अभद्र आचरण का आरोप लगाते हुए मांग की है कि हाकिम को पूरे पश्चिम बंगाल में प्रतिबंधित किया जाना चाहिए। भाजपा ने चुनाव आयोग को इस संबंध में पत्र भी भेजा है। पार्टी ने कहा कि फिरहाद हाकिम का बयान आपत्तिजनक है और आगामी उपचुनाव को देखते हुए उन पर पाबंदी लगाई जाए।

यहां और जानिए शुभेंदु अधिकारी के बारे में 

वर्तमान में नन्दीग्राम से विधानसभा चुनाव जीतकर ममता बनर्जी को हराया। 27 नवम्बर 2020 को शुभेंदु अधिकारी ने राज्य मन्त्रिपरिषद से त्याग दे दिया और इसके बाद 16 दिसम्बर को उन्होने विधानसभा से भी त्याग दे दिया। इसके बाद 17 दिसम्बर को उन्होने ममता बनर्जी को पत्र लिखकर तृणमूल की समस्त सदस्यता छोड़ दी। 2 मई 2021 विधानसभा सदस्य नन्दीग्राम से भारतीय जनता पार्टी से विजय हासिल की।

होर्मुज के बाद सऊदी ने भी बंद की तेल की पाइपलाइन, भारत में महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल?

CM भजनलाल की जीरो टॉलरेंस नीति का बड़ा असर: 20 अधिकारी बर्खास्त, 332 निलंबित; भ्रष्टाचारियों पर सख्त प्रहार

Tamil Nadu Government: तमिलनाडु में बिल्डिंग प्लान बनाना होगा आसान, सरकार ला रही है सिंगल विंडो ऑनलाइन पोर्टल

अमित शाह के UCC बयान पर भड़के सलमान खुर्शीद, BJP पर साधा निशाना, बोले- कोई भी विचारधारा संविधान से ऊपर नहीं

देश के सभी हाई कोर्ट को मिला स्थायी चीफ जस्टिस, सिफारिश के दौरान कई जगह फंसा था पेंच