Ritabrata Banerjee Statement On Rebel MPs: पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा खेला हो गया है। पहले पार्टी के विधायक दल में टूट हुई और अब पार्टी के संसदीय दल में टूट हो गई। इस बीच, TMC से निष्कासित और पश्चिम बंगाल विधानसभा में विधायक दल के नेता ऋतब्रत बनर्जी ने TMC के बागी सांसदों पर चुप्पी तोड़ी है। NCPI में बागी सांसदों के विलय की खबरों पर ऋतब्रत ने कहा कि यह उनका फैसला है और उन्होंने यह फैसला मिलकर लिया है। हमारे ग्रुप में ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई है।
विधायक दल के नेता ऋतब्रत बनर्जी ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि मैंने मीडिया रिपोर्ट में देखा है कि 20 लोकसभा सांसदों ने NCPI में शामिल होने का फैसला किया है। आगे उन्होंने कहा कि जहां तक पश्चिम बंगाल लेजिस्लेटिव पार्टी की बात है, हमें ऐसे किसी कदम के बारे में कोई जानकारी नहीं है। हमें टेलीविजन रिपोर्ट से पता चला कि 20 सांसद NCPI में शामिल हो गए हैं। यह उनका फैसला है।
एक और MLA के पत्र पर हस्ताक्षर करने के बारे में ऋतब्रत बनर्जी कहते हैं, मैं नाम नहीं बताऊंगा क्योंकि बंगाल की मीडिया में किसी को भी उनके बारे में पता नहीं है। लोग अंदाजा लगा सकते हैं, लेकिन हमने स्पीकर को पहले ही एक पत्र सौंप दिया है। अगर इस स्टेज पर नाम सार्वजनिक किए जाते हैं, तो यह विशेषाधिकार का उल्लंघन होगा।
ये भी पढ़ें- वो इसी लायक हैं… कुणाल घोष पर अंडा फेंकने पर युवक का बड़ा बयान, बोला- बहुत जुल्म किए हैं इन लोगों ने, VIDEO
पश्चिम बंगाल में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम के बीच सबकी निगाहें कल होने वाली बिजनेस एडवाइलेटरी (बीए) कमेटी मीटिंग पर टिकी हैं। कल प्रस्तावित इस मीटिंग पर उन्होंने कहा कि बैठक होने पर देखेंगे। मुझे पक्का नहीं पता कि और कौन-कौन शामिल होगा। मैं जाऊंगा और मेरे चीफ व्हिप जाएंगे। बीए की यह बैठक TMC की आगामी राजनीतिक दिशा के लिहाज से बहुत ही महत्वपूर्ण मानी जा रही है।