TMC के विधायक हुमायूं कबीर (सोर्स- सोशल मीडिया) 
पश्चिम बंगाल

बाबरी मस्जिद बनाऊंगा, रोका तो...ममता के विधायक ने दी खुली धमकी, प्रशासन को बताया RSS का एजेंट

West Bengal: पश्चिम बंगाल के TMC विधायक हुमायूं कबीर ने मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद जैसी मस्जिद की नींव रखने की चेतावनी दी, प्रशासन पर RSS एजेंट होने का आरोप लगाया।

अक्षय साहू

Humayun Kabir Babri Masjid: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के विधायक हुमायूं कबीर ने 6 दिसंबर को मुर्शिदाबाद जिले में बाबरी मस्जिद जैसी एक नई मस्जिद की नींव रखने का ऐलान किया है। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उन्हें इस काम से रोका गया, तो उस दिन राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर मुस्लिम समुदाय का नियंत्रण होगा। टीएमसी विधायक के इस बयान के बाद राज्य में सियासी पारा बढ़ा गया है।

कबीर बेलडांगा से विधायक हैं, पिछले कई महीनों से पार्टी की नीति से अलग चल रहे हैं और उन्होंने नया संगठन बनाने की इच्छा भी जताई है। उन्होंने मुर्शिदाबाद के प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे RSS के एजेंट की तरह काम कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस और प्रशासन को चेतावनी दी कि वे उनके कार्यक्रम को रोकने की कोशिश न करें, वरना यह आग से खेलने’जैसा हो सकता है।

रोका गया तो हाईवे पर मुसलमानों का कब्जा

पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। कबीर ने कहा कि उन्होंने एक साल पहले भी कहा था कि वे बेलडांगा में बाबरी मस्जिद की नींव रखेंगे। उन्होंने सीधे भाजपा पर भी सवाल उठाए कि क्या वे उनके खिलाफ भाजपा के दबाव में काम कर रहे हैं। कबीर ने कहा कि अगर उन्हें मस्जिद की नींव रखने से रोका गया, तो एनएच-34 के नियंत्रण मुसलमानों के हाथ में आएगा। उन्होंने अपनी पार्टी की सरकार पर भी RSS एजेंट के रूप में काम करने का आरोप लगाया। कबीर ने कहा कि वे शांति भंग नहीं करेंगे, लेकिन अगर उनके शांतिपूर्ण कार्यक्रम में कोई बाधा डालेगा, तो वे जवाब देंगे।

टीएमसी ने बनाई दूरी

कबीर की इन बातों पर टीएमसी की ओर से दूरी बनाई गई है। पार्टी ने कहा है कि कबीर व्यक्तिगत स्तर पर काम कर रहे हैं और पार्टी उनके कामों का समर्थन नहीं करती। पश्चिम बंगाल के मंत्री और जमीयत उलेमा-ए-हिंद के बंगाल अध्यक्ष सिद्दीकुल्लाह चौधरी ने इस स्थिति को ‘खतरनाक माहौल’ बनाने की कोशिश बताया।

तृणमूल सांसद कल्याण बनर्जी ने भी कबीर के राजनीतिक महत्व को नकारते हुए कहा कि लोग ममता बनर्जी पर भरोसा करते हैं, न कि कबीर पर। पार्टी के मुख्य सचेतक निर्मल घोष ने कहा कि तृणमूल कबीर के संपर्क में नहीं है।

भाजपा ने TMC पर बोला हमला

वहीं भाजपा ने टीएमसी पर आरोप लगाए कि वह अराजकता फैला रही है और सांप्रदायिक भावनाओं को भड़काने की कोशिश कर रही है। माकपा ने इसे तृणमूल की वैचारिक अस्थिरता बताया। माकपा नेता सैकत गिरि ने कहा कि तृणमूल के कई नेता भाजपा में गए और वापस आए हैं, और अब वे अपनी बातें बदल रहे हैं।

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 के खिलाफ आरोप तय, राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला

बिहार में फिर एक पुल गिरा, लॉन्चर मशीन के नीचे दबे मजदूर, तेजस्वी ने BJP पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

नेताओं पर चढ़ा 80s रेट्रो ट्रेंड का खुमार, चिराग से थरूर तक दिखा जबरदस्त अंदाज; तस्वीरें हुईं वायरल

UP Politics: मायावती के फैसले से BSP में भूचाल, आकाश आनंद को सपा और संजय निषाद ने दिया साथ आने का न्योता

लोकसभा चुनाव 2029 की तैयारी में जुटी BJP, 7 मोर्चों के प्रभारी नियुक्त; जानें किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी