ममता बनर्जी और हुमायूं कबीर। 
पश्चिम बंगाल

RSS का काम कर रहीं ममता बनर्जी, अगली बार नहीं बनेंगी CM, विधायक हुमायूं कबीर के बयान से गरमाई सियासत

Humayun Kabir Statement: टीएमसी से निलंबन के बाद विधायक हुमायूं कबीर ने सीएम ममता बनर्जी पर हमला बोला है। इसके साथ ही हुमायूं कबीर ने इमामों के भत्ते का मुद्दा उठाया। अपनी पार्टी बनाने का ऐलान किया।

रंजन कुमार

Humayun Kabir Attacks Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल में विधायक हुमायूं कबीर को लेकर सियासत गर्म होती जा रही है। मुर्शिदाबाद की भरतपुर सीट से विधायक हुमायूं कबीर बाबरी मस्जिद बनाने को लेकर दिए गए अपने बयान पर अड़े हैं। इसे लेकर टीएमसी नेता और सीएम ममता बनर्जी ने कार्रवाई की है। तृणमूल कांग्रेस ने हुमायूं कबीर को पार्टी से निलंबित कर दिया है। इसके बाद हुमायूं भी मीडिया के सामने आकर सीधे ममता बनर्जी पर जुबानी हमला बोल दिए।

उन्होंने दावा किया है कि ममता बनर्जी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का काम कर रही हैं। यह भी कहा कि अगली बार ममता सीएम नहीं बन पाएंगी। इतना ही नहीं अपनी खुद की पार्टी बनाने का भी ऐलान कर दिया है। हुमायूं ने ये भी पूछा कि मैं 12-13 साल से पार्टी में था। टीएमसी की इतनी सेवा की, उसके बावजूद मुझ पर क्यों एक्शन हुआ?

हुमायूं ने उठाया इमामों के कम भत्ते का मुद्दा

विधायक हुमायूं कबीर ने कहा है कि जब ममता बनर्जी पहली बार सत्ता में आईं तो उन्हें 182 सीटें मिली थीं, तब मुझे उनकी जरूरत थी। फिर मुझे पार्टी में शामिल किया गया। मैंने पार्टी के लिए कई पदों पर रहकर काम किया। मेरे साथ 12-13 साल तक ऐसा क्यों किया गया? मुझे पार्टी में क्यों शामिल किया गया था? आज, मुख्यमंत्री लोगों से चंदा लेकर जगन्नाथ मंदिर बनवाती और दुर्गा पूजा के लिए चंदा देती हैं। वहीं, मुस्लिम इमामों को 3 हजार रुपये भत्ता दिया जाता है। अगर, सभी भत्तों को जोड़ लें तो उन्हें महज 54 हजार रुपये दिए जा रहे। जबकि, दुर्गा पूजा की समितियों को हर साल 1 लाख 10 हजार रुपये दिए जाते हैं। ऐसे वो आरएसएस का काम कर रही हैं।

बाबरी मस्जिद बनाने की बात दोहराई

हाल में विधायक हुमायूं कबीर ने ऐलान किया था कि वह मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद जरूर बनवाएंगे। चाहे इसके लिए उनको टीएमसी से इस्तीफा क्यों न देना पड़ जाए। इसके बाद में इस मुद्दे को पश्चिम बंगाल में विपक्षी पार्टी भाजपा ने लपक लिया और सीएम ममता और उनकी पार्टी को घेर लिया।

ममता की पार्टी ने झाड़ा पल्ला

दूसरी ओर टीएमसी ने अपने विधायक हुमायूं कबीर के बाबरी मस्जिद को लेकर दिए गए बयान से किनारा कर लिया है। पार्टी ने उन्हें उनका निजी बयान बताया है। साथ ही उन्हें पार्टी से सस्पेंड कर दिया है।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन