मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (फोटो- सोशल मीडिया) 
पश्चिम बंगाल

ED रेड के बाद ममता ने भरी हुंकार, BJP को चुनौती देकर कहा- जितनी सीटें मिल रही थीं वो भी अब जीरो

West Bengal में चुनावों से पहले, प्रवर्तन निदेशालय ने IPAC प्रमुख प्रतीक जैन के घर और ऑफिस पर छापा मारा है। ममता बनर्जी ने इस कार्रवाई पर केन्द्र सरकार को चुनौती देते हुए राज्य में विरोध की बात की।

सौरभ शर्मा

Mamata Banerjee on ED raid: कोलकाता में ईडी की रेड के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के तेवर बेहद आक्रामक हो गए हैं। उन्होंने सीधे I-PAC दफ्तर पहुंचकर मोर्चा संभाला और भाजपा को खुली चेतावनी दे दी। ममता ने कहा कि एजेंसियों के जरिए बंगाल का डेटा और रणनीति लूटने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने गरजते हुए ऐलान किया कि इस हरकत के बाद भाजपा को जो थोड़ी-बहुत सीटें मिलनी थीं, अब वो भी घटकर जीरो हो जाएंगी।

बेसमेंट का नजारा देख हर कोई हैरान रह गया, जहां तृणमूल की महिला नेताओं ने बंगाल का राज्य गीत गाकर अनोखा विरोध दर्ज कराया। ममता ने दो टूक कहा कि अगर हमसे लड़ना है तो लोकतांत्रिक तरीके से हराइए, एजेंसियों के पीछे मत छिपिए। उनका आरोप था कि जांच एजेंसी चुनाव और पार्टी फंड से जुड़ी महत्वपूर्ण फाइलें, कंप्यूटर और हार्ड डिस्क जब्त कर रही है जो सरासर अपराध है।

बंगाली अस्मिता पर वार

अभिषेक बनर्जी ने भी मोर्चा संभालते हुए केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सीधे अमित शाह और पीएम मोदी को चुनौती देते हुए कहा कि अगर बंगाली बोलना गुनाह है, तो सिर्फ कुछ लोगों को क्यों, बंगाल के सभी 10 करोड़ लोगों को जेल में डाल कर दिखाओ। ममता ने खुद फाइलों का हिसाब-किताब करने की बात कही और ऐलान किया कि जब तक प्रतीक जैन नहीं आते, वह मौके से हिलेंगी नहीं। उनका कहना था कि यह कार्रवाई सिर्फ लोकतंत्र को कमजोर करने और चुनाव से पहले पार्टी की रणनीतियां चुराने के लिए की जा रही है।

सियासी घमासान तेज

दूसरी तरफ भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री के वहां पहुंचने को असंवैधानिक बताया और कहा कि यह जांच में बाधा डालने जैसा है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि अवैध पैसे के खेल को छिपाने के लिए यह सब किया जा रहा है। वहीं ईडी ने सफाई दी है कि यह छापेमारी कोयला तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ी है, इसका चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है। हालांकि, ममता बनर्जी ने इसे खारिज करते हुए इसे राजनीतिक साजिश बताया और ऐलान किया कि अब तृणमूल कांग्रेस पूरे बंगाल में सड़कों पर उतरकर इसका कड़ा जवाब देगी।

Weather Today: मानसून की वापसी तेज, अंडमान-निकोबार में भारी बारिश के आसार, तटीय इलाकों में उमस बढ़ेंगी

पेपर लीक अब एक रोग बन गया है, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी का बड़ा बयान, इसे रोकने सरकारें उठा रही बड़े कदम

NIA ने फ्लाईदुबई घटना की जांच के लिए केस दर्ज किया, ओमानी को-पायलट को बनाया गया आरोपी

आज फिर सुबह 10 बजे जंतर-मंतर लौटेगा CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन

Delhi CJP Protest: दिनभर बंद रही दिल्ली, 10 बजे के बाद बंद 45 मेट्रो स्टेशन बहाल; कल फिर कूच का ऐलान