ममता बनर्जी पर हमला Social Media
पश्चिम बंगाल

ममता बनर्जी पर हमला…कांचरापाड़ा में कार पर फेंकी गईं ईंटें, लोगों ने दीदी पर फेंका जूता-कीचड़- देखें VIDEO

Mamata Banerjee Convoy: कांचरापाड़ा में तृणमूल कार्यकर्ता के परिवार से मिलने पहुंचीं ममता बनर्जी का विरोध हुआ। काफिले पर कीचड़-जूते फेंकने और ‘चोर-चोर’ के नारे लगाने का दावा है।

अर्पित शुक्ला

Mamata Banerjee Convoy Attacked: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को कांचरापाड़ा में उस समय विरोध का सामना करना पड़ा, जब वह पुलिस हिरासत में एक तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत के बाद उसके परिवार से मिलने पहुंचीं। ममता बनर्जी के पहुंचते ही वहां विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। प्रदर्शनकारियों ने उनकी कार को घेरकर नारेबाजी की और उनके काफिले पर कीचड़ तथा जूता फेंके जाने की भी बात सामने आई है।

घटना के दौरान प्रदर्शनकारियों की ओर से ‘चोर-चोर’ के नारे लगाए गए। स्थिति को देखते हुए पुलिस और सुरक्षा बलों ने मौके पर व्यवस्था संभालने की कोशिश की। इस घटना को लेकर बीजेपी और टीएमसी के बीच राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप भी तेज हो गया है।

ममता के काफिले का विरोध

ममता बनर्जी ने इस विरोध के लिए बीजेपी पर सीधा निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी के समर्थकों ने जानबूझकर उनके काफिले को निशाना बनाया और पुलिस प्रदर्शनकारियों को रोकने के बजाय उनका बचाव करती रही। ममता बनर्जी ने कहा, “सिक्योरिटी भूल जाओ। पुलिस गुंडों को बचा रही है। बंगाल गुंडों के हाथ में आ गया है। हम केस करेंगे।” पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि उनके वाहन पर बड़ी ईंटें भी फेंकी गईं। उन्होंने कहा कि अगर ईंट उन्हें लग जाती तो गंभीर हादसा हो सकता था।

‘मेरा सिर फट जाता, मैं यहीं मर जाती’

ममता बनर्जी ने घटना पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, “मेरा सिर फट जाता। मैं यहीं मर जाती। पुलिस बीजेपी को बचा रही है।” उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की मौजूदगी के बावजूद प्रदर्शनकारियों को उनके काफिले के पास आने दिया गया। ममता ने इस घटना को लेकर कानूनी कार्रवाई करने की बात भी कही है।

बीजेपी ने लगाया भड़काने का आरोप

वहीं, बीजेपी ने ममता बनर्जी के आरोपों को खारिज करते हुए उन पर राजनीतिक माहौल खराब करने का आरोप लगाया। बीजेपी की ओर से कहा गया कि पूर्व मुख्यमंत्री कांचरापाड़ा में लोगों को भड़काने के इरादे से पहुंची थीं और स्थानीय लोगों ने उनके खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान बीजेपी समर्थकों और स्थानीय लोगों की ओर से ममता बनर्जी के खिलाफ नारेबाजी की गई। घटना के बाद इलाके में राजनीतिक तनाव बढ़ गया है।

तृणमूल कार्यकर्ता की मौत को लेकर पहुंची थीं ममता

दरअसल, ममता बनर्जी कांचरापाड़ा में उस तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता के परिवार से मिलने पहुंची थीं, जिसकी पुलिस हिरासत में मौत हुई थी। इस मामले को लेकर राज्य की राजनीति पहले से ही गरमाई हुई है। ममता बनर्जी ने मृतक कार्यकर्ता के परिवार से मुलाकात कर राज्य सरकार पर निशाना साधा और कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने मुख्यमंत्री और राज्य सरकार पर भी गंभीर आरोप लगाए।

आज की ताजा खबर 10 अगस्त LIVE: रांची में पुलिस के सामने राष्ट्रगान गाने लगे छात्र; पुलिस ने किया लाठीचार्ज

राहुल गांधी कुछ नहीं करेंगे, आओ न डरो मत! पीएम मोदी पर संजय राउत ने साधा निशाना

बर्थडे पर खून न बहाए हेमंत सोरेन! प्रदर्शन में शामिल हुए देवेंद्र नाथ महतो ने की अपील, बोले- जंतर-मंतर जैसे...

20 दिन में दूसरी बार पीएम मोदी से मुलाकात, सुप्रिया सुले की बैठक पर गरमाई महाराष्ट्र की राजनीति

इधर छात्रों ने तोड़ी बैरिकेडिंग, उधर हिरासत में लिए गए BJP नेता, रांची में बने जंतर-मंतर जैसे हालात! VIDEO