टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा  (सोर्स- सोशल मीडिया)
पश्चिम बंगाल

अमित शाह के खिलाफ UN पहुंची महुआ मोइत्रा, दर्ज कराई शिकायत, कहा- भारत सरकार से मांगें जानकारी

Amit Shah Bengal Visit Controversy: TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने अमित शाह के बंगाल दौरे के दौरान मुस्लिम IAS और IPS अधिकारियों को दूर रखने का आरोप लगाते हुए संयुक्त राष्ट्र (UN) को पत्र लिखा है।

अक्षय साहू

Mahua Moitra UN Complaint: तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद महुआ मोइत्रा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पस्चिम बंगाल दौरों को लेकर संयुक्त राष्ट्र (UN) से शिकायत की है। उन्होंने आरोप लगाया कि अमित शाह के दौरों के दौरान वरिष्ठ मुस्लिम IAS और IPS अधिकारियों को कथित तौर पर सरकारी कार्यक्रमों से दूर रखा गया। उन्होंने UN के अल्पसंख्यक मामलों के विभाग से इसे लेकर भारत सरकार से जानकारी मांगने की अपील की है। 

जानकारी के मुताबिक, टीएमसी सांसद ने अल्पसंख्यक मामलों के UN स्पेशल रैपोर्टियर प्रोफेसर निकोलस लेव्रैट को पत्र लिखकर मामले पर ध्यान देने की अपील की है। UN की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, निकोलस लेव्रैट अल्पसंख्यक मामलों के स्पेशल रैपोर्टियर हैं। 

टीएमसी सांसद संयुक्त राष्ट्र को लिखा पत्र

सूत्रों के मुताबिक, महुआ मोइत्रा ने UN को लिखे अपने पत्र में सिलीगुड़ी के पुलिस कमिश्नर वकार रजा, पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) के प्रमुख जावेद शमीम और वरिष्ठ IAS अधिकारी खलील अहमद का उल्लेख किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जुलाई और अगस्त में गृह मंत्री के बंगाल दौरों के दौरान तीन अलग-अलग मौकों पर इन अधिकारियों को कथित तौर पर सरकारी कार्यक्रमों से दूर रखा गया। 

मोइत्रा के मुताबिक, इनमें से किसी अधिकारी को कार्यक्रम से जाने के लिए कहा गया, जबकि किसी अन्य को आधिकारिक कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति नहीं दी गई। 

पहले भी उठाया था भेदभाव का मुद्दा 

महुआ मोइत्रा ने इससे पहले 1 सितंबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए भी इस मामले को उठाया था। उन्होंने IPS और IAS अधिकारियों के संगठनों को टैग करते हुए सवाल किया था कि क्या अमित शाह की मौजूदगी वाले कार्यक्रमों से मुस्लिम अधिकारियों को जानबूझकर दूर रखा जा रहा है।

रिपोर्टों के मुताबिक, मोइत्रा ने अपने पोस्ट में वकार रजा, जावेद शमीम और खलील अहमद के नाम भी लिए थे। इसके बाद यह मामला पुलिस तक पहुंच गया। डायमंड हार्बर साइबर क्राइम पुलिस के पास एक शिकायत दर्ज कराई गई, जिसमें आरोप लगाया गया कि मोइत्रा की सोशल मीडिया पोस्ट से सांप्रदायिक तनाव बढ़ सकता है। इसके बाद पुलिस ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था।

UN से मोइत्रा ने क्या मांग की?

टीएमसी नेता ने UN के स्पेशल रैपोर्टियर से अनुरोध किया है कि भारत सरकार से कथित घटनाक्रम के संबंध में जानकारी मांगी जाए। वह जानना चाहती हैं कि इन अधिकारियों को सरकारी कार्यक्रमों से दूर रखने का कथित फैसला किस आधार पर लिया गया और इसके पीछे आधिकारिक वजह क्या थी।

इसके साथ ही उन्होंने अमित शाह के पश्चिम बंगाल दौरों से जुड़े CCTV फुटेज, टूर डायरी और अन्य सरकारी रिकॉर्ड सुरक्षित रखने की मांग की है। मोइत्रा का कहना है कि कथित घटनाओं की जांच के दौरान इन दस्तावेजों और रिकॉर्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है।

PM Narendra Modi Birthday Live: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्ज मेलोनी ने PM मोदी को जन्मदिन की बधाई दी

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP ने जलाया आशीर्वाद का दीया, आशुतोष रांका ने शिक्षा मंत्री को दिया अल्टीमेटम

UPI चार्ज पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, गौरव गोगोई ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- संसदीय समिति में नहीं हुई चर्चा

UPI पर GST की बात सिर्फ अफवाह, सरकार ने दी सफाई, कहा- MDR नियमों की कमियों को दूर करेंगे

क्या ड्रामा करने के लिए चुना है? PM मोदी के जन्मदिन के यज्ञ में शामिल हुईं रेखा गुप्ता, VIDEO देख भड़के कॉकरोच