प्रतीकात्मक फोटो, सोर्स- AI 
पश्चिम बंगाल

कोलकाता में भीषण अग्निकांड: सोते समय जिंदा जल गए एक ही परिवार के 4 लोग, गंगा पूजा के बीच मातम

West Bengal Fire Case: हावड़ा के जयपुर में रविवार रात एक कच्चे मकान में आग लगने से 75 वर्षीय बुजुर्ग समेत परिवार के चार सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई। शुरुआती जांच में कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है

प्रतीक पाण्डेय

Major fire in Kolkata: पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में रविवार आधी रात को एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। जयपुर थाना क्षेत्र के साउड़िया सिंहपाड़ा में एक कच्चे मकान में आग लगने से एक ही परिवार के चार लोग जिंदा जल गए। जिस समय यह हादसा हुआ, पूरा गांव गंगा पूजा के जश्न में डूबा था।

अचानक काल बनी आग हावड़ा के साउड़िया सिंहपाड़ा गांव में 21 दिसंबर की रात को यह दुखद घटना घटी। परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद एक ही कमरे में सो रहे थे, तभी अचानक उनके कच्चे मकान ने आग पकड़ ली। आग इतनी भीषण थी और इतनी तेजी से फैली कि किसी को भी बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। आग की प्रचंड तपिश के कारण मकान की एस्बेस्टस की छत भी नीचे गिर गई, जिससे अंदर फंसे चारों लोगों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई।

मृतकों में 14 साल की बच्ची और बुजुर्ग शामिल

इस अग्निकांड ने पूरे परिवार को खत्म कर दिया। मृतकों की पहचान 75 वर्षीय दुर्योधन दोलुई, 42 वर्षीय दूधकुमार दोलुई, 38 वर्षीय अर्चना दोलुई और महज 14 साल की किशोरी शम्पा दोलुई के रूप में हुई है। गांव में इस हादसे के बाद से सन्नाटा पसरा हुआ है और हर कोई इस भयानक मंजर को याद कर सहमा हुआ है।

गंगा पूजा के उत्सव के बीच चीख-पुकार

हादसे के वक्त गांव में गंगा पूजा के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा था, जिसके कारण अधिकतर लोग वहीं व्यस्त थे। रात करीब 12 बजे जब आग लगी, तो शुरू में किसी का ध्यान उस ओर नहीं गया। जब घर से ऊंची लपटें और चीख-पुकार सुनाई दी, तब ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े और बचाव कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

शॉर्ट सर्किट हो सकता है हादसे का कारण

जयपुर थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर चारों शवों को बरामद किया और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए उलुबेरिया के शरत चंद्र चट्टोपाध्याय गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया है। दमकल विभाग और पुलिस की प्रारंभिक जांच में बिजली के शॉर्ट सर्किट को आग लगने की मुख्य वजह माना जा रहा है। हालांकि, पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दुर्घटना के सटीक कारणों की पुष्टि के लिए अभी विस्तृत जांच की जा रही है।

2035 तक दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बन जाएगा इस्लाम, तेजी बढ़ेगी मुस्लिम आबादी; हिंदुओं को होगा नुकसान?

इंदिरा गांधी के 10 बड़े फैसले, जिन्होंने बदल दिया भारत का इतिहास; 1971 युद्ध से पोखरण परमाणु परीक्षण तक

बुलेट ट्रेन के पहले सेक्शन पर 20 नवंबर से दौड़ेगी बिजली, पीएम मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट अपने अहम पड़ाव पर

Nvidia की भारतीय कर्मचारी ने खोले जेन्सन हुआंग के राज, बताया बहन के कैंसर के समय कैसे की मदद

प्रशासकों का कार्यकाल बढ़ा, अध्यादेश को मंजूरी; अब यूपी में कब और कैसे होंगे पंचायत चुनाव?