जहांगीर खान को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
पश्चिम बंगाल

जहांगीर खान की पत्नी गिरफ्तार, पुलिस पर पथराव के बाद से थी फरार; दक्षिण 24 परगना में पुलिस ने दबोचा

Jahangir Khan Wife Arrested: दक्षिण 24 परगना पुलिस ने जहांगीर खान की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर फलता में गैरकानूनी तरीके से भीड़ जुटाने और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का आरोप है।

अमन उपाध्याय

Jahangir Khan Wife Arrested South 24 Parganas: पश्चिम बंगाल पुलिस ने जहांगीर खान की गिरफ्तारी के बाद अब उनकी पत्नी सरीना बीबी को भी गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी दक्षिण 24 परगना जिले से हुई है। उन पर अपने पति की गिरफ्तारी के विरोध में फलता इलाके में हिंसक प्रदर्शन आयोजित करने और कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने की कोशिश का गंभीर आरोप है।

भीड़ जुटाने और अशांति फैलाने का आरोप

पुलिस के अनुसार, जहांगीर खान की गिरफ्तारी के बाद उनकी पत्नी ने फलता में बड़ी संख्या में लोगों को इकट्ठा किया था। इन गतिविधियों के कारण इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई थी। पुलिस का कहना है कि स्थिति को बिगड़ने से रोकने के लिए स्थानीय पुलिस के साथ-साथ केंद्रीय अर्धसैनिक बल (CAPF) की टुकड़ियों को भी मौके पर तैनात कर भीड़ को हटाना पड़ा था।

फरार होने के बाद पुलिस ने दबोचा

इस मामले में पुलिस ने उनके खिलाफ स्वतः संज्ञान लेते हुए केस दर्ज किया था। फलता में हुए इन प्रदर्शनों और पुलिस पर पथराव की घटनाओं के बाद से ही जहांगीर खान की पत्नी सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आ रही थीं और पुलिस लगातार उनकी तलाश कर रही थी। अंततः पुलिस ने उनकी लोकेशन ट्रैक की और उन्हें दक्षिण 24 परगना से हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

नेपाल बॉर्डर से पकड़े गए थे जहांगीर खान

सरीना बीबी के पति जहांगीर खान, जिन्हें इलाके में 'पुष्पा' के नाम से भी जाना जाता है उनको 8 जून को बंगाल-नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया था । जहांगीर खान फलता विधानसभा सीट से टीएमसी के उम्मीदवार थे और उन्हें टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी का करीबी माना जाता है। चुनाव परिणामों में बीजेपी की जीत के बाद वे अंडरग्राउंड हो गए थे और नेपाल भागने की फिराक में थे।

अब तक 27 गिरफ्तारियां

फलता हिंसा मामले में पुलिस अब तक सरीना बीबी समेत कुल 27 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस फिलहाल सरीना बीबी से पूछताछ कर रही है ताकि हिंसा के पीछे के अन्य मास्टरमाइंडों और साजिश के अन्य पहलुओं का खुलासा किया जा सके। पुलिस का कहना है कि इलाके की कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?