कोलकाता में भारी बारिश, फोटो- सोशल मीडिया 
पश्चिम बंगाल

भारी बारिश के बाद ठप हुआ कोलकाता, थम गए रेल के पहिए, पानी में करंट दौड़ने से 5 की मौत

Kolkata Rain Update: कोलकाता में लगातार हो रही बारिश ने शहर को पानी-पानी कर दिया है। अलग-अलग इलाकों में जलभराव के बीच करंट लगने से पांच लोगों की जान चली गई। रेलवे-एयरलाइंस ने भी एडवाइजरी जारी की है।

प्रतीक पाण्डेय

Heavy Rain in Kolkata: कोलकाता के कई हिस्सों में भारी बारिश से जलभराव हो गया है। इसी दौरान करंट लगने की वजह से 5 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शव अब भी पानी में तैर रहे हैं क्योंकि बिजली के तारों की वजह से रेस्क्यू संभव नहीं हो पाया है। प्रशासन और आपात सेवाएं स्थिति संभालने में जुटी हैं।

कोलकाता में कालिकापुर, बेनियापुकुर, गरियाहाट और नेताजी नगर में अलग-अलग जगहों पर पांच लोगों की मौत हो गई। सभी की मौत का कारण जलभराव वाले इलाकों में करंट लगना बताया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार, भारी बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया था और वहीं खुले बिजली के तार भी बहते पानी में डूबे हुए थे। यही जानलेवा साबित हुआ।

शव अब भी पानी में, रेस्क्यू रुका

मौके पर राहत कार्य प्रभावित हुआ है क्योंकि बिजली के तार अब भी पानी में मौजूद हैं। शवों को पानी से बाहर नहीं निकाला जा सका है। स्थिति बेहद संवेदनशील है और प्रशासन किसी तरह की जल्दबाजी से और जोखिम नहीं उठाना चाहता। बिजली विभाग को पूरी तरह से पावर सप्लाई काटने के निर्देश दिए गए हैं।

रातभर की बारिश से शहर ठप

कोलकाता में सोमवार रात से हो रही तेज बारिश के कारण कई इलाकों में कमर तक पानी भर गया है। कई घरों के गेट जलमग्न हो चुके हैं। लोगों को रोजमर्रा के कामों के लिए घुटनों तक पानी में चलना पड़ रहा है। ट्रैफिक जाम, परिवहन बाधित और सामान्य जीवन बुरी तरह प्रभावित हो चुका है।

म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की कोशिशें जारी

कोलकाता म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन जलनिकासी के लिए पंपिंग स्टेशन के जरिए पानी निकालने का प्रयास कर रहा है। कई पंप स्टेशनों को अलर्ट पर रखा गया है और नगर निगम की टीमें प्रभावित इलाकों में तैनात हैं। इसके बावजूद भारी जलभराव के कारण निकासी प्रक्रिया धीमी हो गई है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि बंगाल की खाड़ी में बने लो-प्रेशर सिस्टम के चलते मंगलवार को भी भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल के कई जिलों में बिजली और गरज के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।

रेलवे-एयरलाइन ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

इंडिगो एयरलाइंस ने अपने यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। एयरलाइन ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी उड़ानों की जानकारी ऐप या वेबसाइट से लेकर ही यात्रा शुरू करें। कुछ रूटों पर ट्रैफिक बाधित होने से एयरपोर्ट तक पहुंचने में समय लग सकता है।

रेलवे की ओर से पूर्वी रेलवे के सियालदह मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक जसराम मीणा ने बताया, "सियालदह के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश के कारण रेलगाड़ियों का परिचालन कुछ समय के लिए बाधित हुआ है। दक्षिण खंड की ओर जाने वाली ट्रेनों को सियालदह स्टेशन से समय पर रवाना नहीं किया जा सका था। संचालन अब प्रारंभ हो चुका है। यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है। पूर्ण तरीके से अब संचालन शुरु हो चुका है।"

IPL के फाउंडर ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, ऑक्सफोर्ड यूनियन में किया बड़ा ऐलान, बताया सौभाग्य की बात

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट