सुवेंदु अधिकारी (सोर्स- सोशल मीडिया) 
पश्चिम बंगाल

वंदे भारत से लेकर एयरपोर्ट विस्तार तक: CM सुवेंदु अधिकारी ने गिनाई केंद्र सरकार के 12 साल की उपलब्धियां

CM Suvendu Adhikari Statement: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने केंद्र की मोदी सरकार के लगातार सत्ता में रहते हुए ऐतिहासिक 12 वर्ष पूरे करने पर केंद्र की 12 साल की उपलब्धियां गिनाई।

स्निग्धा श्रीवास्तव

CM Suvendu Adhikari Statement On NDA Government 12 Years: केंद्र की मोदी सरकार के लगातार सत्ता में रहते हुए ऐतिहासिक 12 वर्ष पूरे हो चुके हैं। इसके साथ ही पीएम मोदी ने सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बने रहने का रिकॉर्ड भी बना लिया है। केंद्र सरकार की 12वीं वर्षगांठ के मौके पर शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि राज्य में अब डबल-इंजन सरकार स्थापित हो गई है, जिससे प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल को भी अन्य राज्यों की तरह केंद्र सरकार की सभी लाभकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा।

12 साल की सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों को गिनाते हुए मुख्यमंत्री सुवेंदु ने कहा कि वे प्रधानमंत्री के बजाय देश के प्रधान जनसेवक के रूप में काम कर रहे है। पीएम के कार्यकाल का मुख्य आधार जनसेवा, सशक्तिकरण, राष्ट्र-निर्माण और अपनी विरासत को संजोते हुए देश को आगे बढ़ाना है। सीएम सुवेंदु ने स्वच्छ भारत अभियान, आवास योजना और जल जीवन मिशन जैसी प्रमुख पहलों का उल्लेख करते हुए कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया का नेतृत्व करने और विश्वगुरु बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

रेलवे और इंफ्रास्ट्रक्चर में विस्तार

मुख्यमंत्री सुवेंदु ने कहा कि पिछली सरकारों के दौरान भारत का इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट में पीछे था, लेकिन देश अब दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो चुका है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दमदार नेतृत्व के कारण ही संभव हो पाया है। सुवेंदु अधिकारी ने रेलवे के विकास की बात करते हुए कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के एक कोने से दूसरे कोने तक की दूरी कम हो गई है। यात्रा का समय की बचत हुई और आर्थिक गतिविधियों की रफ्तार बढ़ी है।

मुख्यमंत्री सुवेंदु ने बताया कि पिछले 12 सालों में देश में 1,317 नए और आधुनिक रेलवे स्टेशन बनाए गए हैं और अलग-अलग हिस्सों में 164 से अधिक वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं। आधुनिक रेलवे सेवाओं के नाम पर पहले लोग राजधानी एक्सप्रेस और शताब्दी एक्सप्रेस को जानते थे लेकिन अब वंदे भारत आधुनिक परिवहन व्यवस्था का प्रतीक बन गया है।

उन्होंने सिविल एविएशन सेक्टर के बारें में बात करते हुए कहा कि पिछले 12 सालों में भारत ने जबरदस्त तरक्की की और 2014 में से अब तक देश में एयरपोर्ट्स की संख्या 74 से बढ़कर दोगुनी से भी अधिक गई है।

पश्चिम बंगाल में कई प्रोजेक्ट्स को मिलेगी मंजूरी

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सभी चीजों ने देश के आर्थिक ढांचे को पहले की सरकार की तुलना में बेहतर बनाया है। विकास अब सिर्फ बड़े शहरों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि गांवों तक भी पहुंच गया है। पश्चिम बंगाल में नई सरकार के आने राज्य और केंद्र सरकार के बीच बेहतर तालमेल से विकास कार्यों में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में कई प्रोजेक्ट्स को मंजूरी देने और उन्हें लागू करने करने के लिए हमारी लगातार मुलाकात हो रही है।

दो दिवसीय दौरे पर बंगाल पहुंचेंगे मोदी

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस महीने के आखिर में पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर आएंगे और राज्य में दो कार्यक्रमों में शामिल होंगे। बता दें कि 20 जून को 'बंगाल स्थापना दिवस' के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हुगली जिले के तारकेश्वर में एक सभा को संबोधित करेंगे और विकास परियोजनाओं की घोषणा भी करेंगे। इसके अलावा 21 जून को पीएम मोदी कोलकाता में 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगे।

अमित शाह के खिलाफ UN पहुंची महुआ मोइत्रा, दर्ज कराई शिकायत, कहा- भारत सरकार से मांगें जानकारी

PM Narendra Modi Birthday Live: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्ज मेलोनी ने PM मोदी को जन्मदिन की बधाई दी

PM मोदी के जन्मदिन पर CJP ने जलाया आशीर्वाद का दीया, आशुतोष रांका ने शिक्षा मंत्री को दिया अल्टीमेटम

UPI चार्ज पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, गौरव गोगोई ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- संसदीय समिति में नहीं हुई चर्चा

UPI पर GST की बात सिर्फ अफवाह, सरकार ने दी सफाई, कहा- MDR नियमों की कमियों को दूर करेंगे