प्रदर्शनकारी जूनियर डॉक्टर्स से बातचीत का अनुरोध करती हुए ममता बनर्जी (सोर्स-पीटीआई) 
पश्चिम बंगाल

जूनियर डॉक्टर्स ने दिखाई ममता के प्रति निर्ममता; बातचीत का आग्रह करती रहीं सीएम, नहीं माने प्रदर्शनकारी

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी शनिवार को बातचीत के लिए उनके आवास पर पहुंचे प्रदर्शनकारी जूनियर डॉक्टर्स की मान मनौव्वल में जुटी हुई हैं। लेकिन दूसरी तरफ आंदोलनकारी डॉक्टर्स लगाता मीटिंग के लाइव प्रसार की मांग पर अड़े हुए हैं।

अभिषेक सिंह

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी शनिवार को बातचीत के लिए उनके आवास पर पहुंचे प्रदर्शनकारी जूनियर डॉक्टर्स की मान मनौव्वल में जुटी हुई हैं। लेकिन दूसरी तरफ आंदोलनकारी डॉक्टर्स लगाता मीटिंग के लाइव प्रसार की मांग पर अड़े हुए हैं।

ममता ने प्रदर्शनकारी डॉक्टर्स से अंदर आने और बारिश में न भीगने की अपील करते हुए कहा कि मैं आप सभी से अंदर आने और बैठक में हिस्सा लेने का अनुरोध करती हूं। चूंकि मामला अदालत में है, इसलिए हम बैठक के सीधे प्रसारण की अनुमति नहीं दे सकते। सीएम ने कहा कि मीटिंग की वीडियो रिकॉर्डिंग की जाएगी और उच्चतम न्यायालय की अनुमति के बाद ही आपको इसकी एक प्रति उपलब्ध कराऊंगी।

अंदर आएं एक कप चाय पीकर जाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज आपने कहा कि आप मिलना चाहते हैं यही वजह है कि मैं इंतजार कर रही हूं। आप लोग मेरा इस तरह अपमान क्यों कर रहे हैं? कृपया मेरा इस तरह अपमान न करें। इससे पहले तीन मौकों पर मैं इंतजार करती रही, लेकिन आप लोग नहीं आए। इस दौरान ममता ने कहा कि अगर आप मीटिंग नहीं करना चाहते हैं तो न करें अंदर आएं और एक कप चाय पीकर जाएं।

इस दौरान पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी लगातार मामले के सुप्रीम कोर्ट में होने का हवाला देती रहीं। उन्होंने कहा कि इस केस के शीर्ष अदालत में होने के चलते मीटिंग की लाइव स्ट्रीमिंग नहीं की जा सकती। लेकिन प्रदर्शन कारी डॉक्टर्स मीटिंग के लिए इसी शर्त पर तैयार हैं कि उसकी लाइव स्ट्रीमिंग की जाए।

मीटिंग को तैयार तो जाने का फरमान

दूसरी तरफ प्रदर्शनकारी जूनियर डॉक्टर्स ने सीएम ममता बनर्जी पर आरोप लगाते हुए कहा कि हम निराश हैं कि हमारी मांगों पर सहमति जताने के बावजूद वार्ता नहीं हुई। जब हम बैठक के मिनट्स पर हस्ताक्षर करके वार्ता के लिए राजी हुए तो हमें वहां से चले जाने को कहा गया है।

2008 दिल्ली ब्लास्ट के आरोपी साकिब निसार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जमानत याचिका हुई खारिज

Weather Update: दिल्ली से बिहार तक मौसम बिगड़ेगा, IMD ने जारी किया भारी बारिश, आंधी और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

ऑपरेशन सिंदूर में क्या भारत ने किराना हिल्स पर किया था हमला? पूर्व CDS जनरल अनिल चौहान ने बताई पूरी सच्चाई

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम