चंद्रनाथ रथ के भाई ने की सरकार से न्याय की मांग (कांसेप्ट फोटो, सोर्स- सोशल मीडिया) 
पश्चिम बंगाल

किसी से नहीं थी कोई दुश्मनी...फिर क्यों, सुवेंदु के PA चंद्रनाथ के भाई देव का दर्द छलका, सरकार की बड़ी मांग

Chandranath Rath Murder Case: सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्या पर उनके भाई का भावुक बयान सामने आया है। परिवार ने दोषियों को कड़ी सजा और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

अक्षय साहू

Chandranath Rath Brothers Statement: पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक (PA) चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इससे पहले राज्य में तनाव का माहौल है। भाजपा के सभी बड़े नेताओं ने इस हत्या की निंदा की। साथ ही इसे कानून-व्यवस्था की विफलता से जोड़ते हुए तृणमूल कांग्रेस (TMC) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इसी बीच चंद्रनाथ रथ का बयान भी सामने आया है। चंद्रनाथ के परिवार ने दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की है। उनके छोटे भाई देव कुमार ने कहा कि परिवार इस घटना से पूरी तरह टूट गया है। उनकी अंतिम बार बातचीत कल दोपहर करीब दो बजे तक हुई थी, जिसके बाद चंद्रनाथ कोलकाता के लिए रवाना हुए थे।

चंद्रनाथ की किसी से नहीं थी दुश्मनी

देव कुमार ने बताया कि चंद्रनाथ रथ की किसी से व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं थी। उन्होंने कहा कि 2021 के विधानसभा चुनावों के बाद जब पश्चिम बंगाल में हिंसा भड़की थी, तब भी चंद्रनाथ लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते थे। परिवार का कहना है कि उन्होंने हमेशा हिंसा से दूर रहने और दूसरों को भी शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की सलाह दी। देव कुमार ने भावुक होते हुए कहा कि जिसने भी इस हत्या की साजिश रची है, उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

बंगाल की कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल

इस घटना को लेकर भाजपा नेताओं ने पश्चिम बंगाल की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में हिंसा का माहौल लंबे समय से बना हुआ है और जनता इससे परेशान हो चुकी थी। राज्य में राजनीतिक हिंसा की घटनाएं लगातार सामने आती रही हैं।

वहीं, भाजपा नेता दिलीप जायसवाल ने इस हत्या को बेहद दुखद बताते हुए कहा कि टीएमसी की “गुंडागर्दी” अब समाप्त होने वाली है। उन्होंने दावा किया कि सरकार इस मामले में कड़ी कार्रवाई करेगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

कानून-व्यवस्था सुधारने के लिए जनता ने किया BJP को वोट

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने कानून-व्यवस्था में सुधार और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भाजपा को समर्थन दिया है। सरकार बनने के बाद ऐसे अपराधियों की पहचान कर उन्हें कानून के दायरे में लाया जाएगा और जेल भेजा जाएगा।

मिमिक्री से मनोरंजन होता है…राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर MLA राम कदम का बड़ा हमला

पहाड़ों से रेगिस्तान तक भारत-अमेरिका की सेनाओं का ‘युद्ध अभ्यास’, अल्ट्रा लाइट होवित्जर से LIVE फायरिंग

West Bengal SIR: बंगाल में 42 चुनाव ट्रिब्यूनल गठन करने की मांग, निर्वाचन आयोग का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा

सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर चाहिए? 1 अक्टूबर से पहले पूरा करें यह जरूरी काम, वरना रिफिल में हो सकती है परेशानी

मिडिल ईस्ट में सैन्य टकराव के बीच अलर्ट, US ने अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की