संदीप घोष को गिरफ्तार कर ले जाती सीबीआई (सोर्स-सोशल मीडिया) 
पश्चिम बंगाल

कोलकाता रेप एंड मर्डर केस में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष और SHO गिरफ्तार

आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में हुए जूनियर डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या मामले में सीबीआई ने शनिवार को अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। जांच एजेंसी ने संदीप घोष के साथ ही कोलकाता पुलिस के एसएचओ अभिजीत मंडल को भी गिरफ्तार किया है।

अभिषेक सिंह

कोलकाता:  आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में हुए जूनियर डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या मामले में सीबीआई ने शनिवार को अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। जांच एजेंसी ने संदीप घोष के साथ ही कोलकाता पुलिस के एसएचओ अभिजीत मंडल को भी गिरफ्तार किया है।

इन दोनों की गिरफ्तारी के साथ ही प्रशिक्षु डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के मामले में अब तक तीन लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इस मामले में पहली गिरफ्तारी संजय रॉय की हुई थी। सरकारी अस्पताल में कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ईडी के साथ मिलकर पहले से ही संदीप घोष की जांच कर रही है।

2 सितंबर को हुई थी गिरफ्तारी

सीबीआई ने भ्रष्टाचार के आरोप में संदीप घोष और उसके तीन सहयोगियों को दो सितंबर को गिरफ्तार किया था। पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष फिलहाल 23 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में हैं। जहां से सीबीआई ने संदीप को आरजी कर मेडिकल कॉलेज रेप एंड मर्डर केस में अरेस्ट किया है।

जानिए क्या है मामला?

कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में नाइट शिफ्ट में एक ट्रेनी डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद से डॉक्टर अपनी सुरक्षा के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं। डॉक्टरों की कई मांगें हैं। इसे लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन हो चुके हैं और मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में चल रही है। हालांकि, पश्चिम बंगाल के डॉक्टर अभी भी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। डॉक्टरों के विरोध के चलते लोगों को समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा है।

अगले दिन कोलकाता पुलिस ने आरोपी संजय रॉय को गिरफ्तार कर लिया था। 13 अगस्त को कलकत्ता हाईकोर्ट ने मामले की जांच कोलकाता पुलिस से लेकर सीबीआई को सौंपने का ऑर्डर दिया था। इसके साथ केंद्रीय जांच एजेंसी ने 14 अगस्त से अपनी जांच शुरू की थी। वहींआज इस मामले में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को गिरफ्तार किया है।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच