अमित शाह (फोटो- शोसल मीडिया) 
पश्चिम बंगाल

West Bengal Election: 2026 की तैयारी में जुटी बीजेपी, अमित शाह पहुंचे कोलकाता, विधानसभा चुनाव जीतने का भरा दम

पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव होना है। इसे लेकर भाजपा पहले से ही अपनी चुनावी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह कोलकाता पहुंच कर विधानसभा चुनाव जीतने का दम भर दिया है।

विकास कुमार उपाध्याय

कोलकाता : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को पश्चिम बंगाल के कोलकाता पहुंचे। एयरपोर्ट पर भाजपा नेता और राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी सहित अन्य बीजेपी नेताओं ने उनका स्वागत किया।

अमित शाह के इस दौरे को लेकर बंगाल बीजेपी में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। पार्टी नेताओं ने दावा किया है कि 2026 का विधानसभा चुनाव भाजपा के पक्ष में होगा और राज्य में सत्ता परिवर्तन तय है।

बीजेपी नेता अग्निमित्रा पॉल ने कहा, "बंगाल की जनता बदलाव चाहती है। 2026 का साल भाजपा का होगा। ममता बनर्जी की सरकार ने आतंकवाद के मुद्दे पर भी कांग्रेस जैसी राजनीति की, लेकिन पीएम मोदी की सरकार ने पहलगाम आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया।"

भाजपा सांसद ने क्या कहा?

इस दौरे को लेकर बीजेपी सांसद सौमित्र खान ने भी खुशी जताते हुए कहा कि गृह मंत्री अमित शाह के बंगाल आगमन को लेकर जनता बेहद उत्साहित है। हम 2026 में सरकार बनाएंगे। ममता बनर्जी ने बंगाल की जनता को गुमराह किया है। वे रोहिंग्याओं और बांग्लादेशियों को तवज्जो देती हैं और राज्य पुलिस को बदनाम करती हैं। महिलाओं की सुरक्षा उनके लिए कोई मायने नहीं रखती। बीजेपी नेता और सांसद लॉकेट चटर्जी ने अमित शाह के दौरे को ऑपरेशन सिंदूर के बाद आया एक गौरवशाली मौका बताया। उन्होंने कहा, "बंगाल की धरती पर अमित शाह का स्वागत करना हमारे लिए सम्मान की बात है। यह स्पष्ट संकेत है कि 2026 में भाजपा सरकार बनाने जा रही है।"

इस बीच 19 जून को कलियागंज में होगा उपचुनाव

इस बीच, भाजपा ने कलियागंज विधानसभा उपचुनाव के लिए अशीष घोष को उम्मीदवार बनाया है। यह उपचुनाव 19 जून को होगा और वोटों की गिनती 23 जून को होगी। यह सीट तृणमूल कांग्रेस (TMC) के विधायक नसीरुद्दीन अहमद के निधन के बाद खाली हुई थी।

वहीं, तृणमूल कांग्रेस ने अलिफा अहमद को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "AITC अध्यक्ष ममता बनर्जी के मार्गदर्शन में, हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि हम कलिगंज उपचुनाव के लिए अलिफा अहमद को उम्मीदवार बना रहे हैं।"

गौरतलब है कि हाल के दिनों में मुर्शिदाबाद हिंसा और अन्य घटनाओं को लेकर राज्य सरकार आलोचना के घेरे में है, जिससे यह उपचुनाव और भी अहम बन गया है। बीजेपी इसे सत्ता परिवर्तन की दिशा में पहला कदम मान रही है, वहीं TMC अपनी पकड़ बनाए रखने की पूरी कोशिश में जुटी है।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन