महुआ मोइत्रा (सौजन्य-IANS, कंसेप्ट फोटो) 
पश्चिम बंगाल

बंगालियों... उत्तर प्रदेश 2.0 में आपका स्वागत है, बारुईपुर पुलिस एनकाउंटर पर भड़कीं TMC सांसद महुआ मोइत्रा

Baruipur Rape Murder Accused Encounter: बारुईपुर रेप-मर्डर केस में मुख्य आरोपी प्रभास मंडल की बंगाल पुलिस के एनकाउंटर में मौत हो गई। पुलिस एनकाउंटर को लेकर TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने कड़ी आपत्ति जताई।

प्रिया जैस

TMC Mahua Moitra Baruipur Encounter: पश्चिम बंगाल के बारूइपुर में 12 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म और मर्डर मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बंगाल पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रभास मंडल को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है।

पश्चिम बंगाल के बारुईपुर में नाबालिग के साथ रेप और हत्या के मामले के मुख्य आरोपी प्रभास मंडल को पुलिस ने सुबह-सुबह क्राइम सीन को फिर से बनाने (री-कंस्ट्रक्शन) के दौरान गोली मारकर मार डाला। पुलिस ने बताया कि उसने हथियार छीनकर भागने की कोशिश की थी।

महुआ मोइत्रा ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

इस मामले पर महुआ मोइत्रा का बड़ा बयान सामने आया है। इस मामले के मुख्य आरोपी प्रभाष मंडल की पुलिस मुठभेड़ में मौत के बाद तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने पश्चिम बंगाल पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं।

https://twitter.com/MahuaMoitra/status/2074700427015364891

महुआ मोइत्रा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा, "बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या का आरोपी प्रभास मंडल एनकाउंटर में मारा गया। पश्चिम बंगाल पुलिस में क्या हो रहा है? बंगालियों, उत्तर प्रदेश 2.0 में आपका स्वागत है। भाजपा की सरकार नहीं है। यह जंगलराज है।" महुआ मोइत्रा ने अपने पोस्ट में पुलिस मुठभेड़ को लेकर सवाल खड़े किए है।

पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया आरोपी

यह मुठभेड़ मई में राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सत्ता में आने के बाद इस तरह की पहली पुलिस कार्रवाई है। पुलिस की यह कार्रवाई इस घटना को लेकर बढ़ते जनाक्रोश के बीच हुई है। इस मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शुरू में तीन आरोपियों आनंद सरदार, प्रभास मंडल और दिवाकर सरदार को गिरफ्तार किया था।

कल रात, करीब जांच टीम घटना से जुड़े सबूत बरामद करने के लिए एक आरोपी को बारुईपुर के एक सुनसान इलाके में ले गई थी। पुलिस घटना के रीक्रिएशन के लिए आरोपी प्रभास मंडल को अपने साथ ले गई थी।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने हिरासत से भागने की कोशिश की। उसने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। मजबूरन आत्मरक्षा में पुलिस की गोली चलानी पड़ी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

क्या राजनीति में आएंगी तृषा कृष्णन? CM विजय के नाम से जुड़ी चर्चा के बीच समर्थकों ने लॉन्च किया नया फोरम

दिल्ली-NCR की हवा को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केवल BS-6 वाहनों की होगी एंट्री; पड़ोसी राज्यों से मांगी रिपोर्ट

Kal Ka Mausam: 24 नवंबर को किन राज्यों में होगी भारी बारिश और कहां सताएगी ठंड? इन राज्यों के लिए IMD का अलर्ट

हिंदू राजा के बेटे ने अपनाया था इस्लाम! लश्कर आतंकी फैसल नदीम ने अपने पूर्वजों को लेकर किया दावा

खुद को बाहुबली समझना बंद करें...बिहार के सेशन जज को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार, कहा- नीयत सही पर तरीका गलत