वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

लिफ्ट खराब होने के बाद भी डिलीवरी बॉय को 7वीं मंजिल पर बुलाया, कस्टमर की ‘अकड़’ देख भड़के लोग

Zomato Delivery Dispute सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक कस्टमर लिफ्ट खराब होने पर जोमैटो डिलीवरी बॉय से बदसलूकी करता दिखता है। वीडियो पर लोगों ने डिलीवरी बॉय का समर्थन किया और कस्टमर की आलोचना की।

हितेश तिवारी

Delivery Boy Insult : भारत में ऑनलाइन फूड डिलीवरी तेजी से बढ़ रही है, लेकिन इसके साथ डिलीवरी बॉय के प्रति गलत व्यवहार की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। डिलीवरी बॉय भी इंसान होते हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसा बर्ताव करते हैं मानो उन्होंने उसे खरीद लिया हो। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक कस्टमर का अभद्र व्यवहार लोगों को नाराज कर रहा है।

वीडियो में दिखाया गया है कि एक व्यक्ति ने जोमैटो से खाना मंगाया था, लेकिन बिल्डिंग की लिफ्ट खराब होने पर वह डिलीवरी बॉय से बेहद अकड़ भरे अंदाज में बात करता है। डिलीवरी बॉय शांत और समझदारी से बात करता है, लेकिन कस्टमर अपनी जिद से पीछे नहीं हटता है।

डिलीवरी बॉय के साथ गलत व्यवहार

वीडियो के मुताबिक डिलीवरी बॉय सातवें फ्लोर पर ऑर्डर देने पहुंचा था। लिफ्ट खराब थी, इसलिए उसने कस्टमर को कॉल करके स्थिति बताई। डिलीवरी बॉय ऊपर आने के लिए भी तैयार था, लेकिन उसने एक सरल-सी शर्त रखी कि आधा रास्ता वह चढ़ जाएगा और आधा रास्ता कस्टमर उतर आए।

यह सुनकर कस्टमर भड़क गया और कहने लगा कि “अगर ऑर्डर ला सकते हो तो ऊपर लेकर आओ, वरना रहने दो।” डिलीवरी बॉय चार मंजिल चढ़ने को तैयार था, लेकिन कस्टमर तीन मंजिल नीचे आने के लिए भी तैयार नहीं था। इतना ही नहीं, वह डिलीवरी बॉय को यह तक कह देता है कि “मैंने अभी पैसे नहीं दिए हैं, इसलिए ऊपर आना ही पड़ेगा।” इस पर डिलीवरी बॉय भी नाराज हो जाता है और चेतावनी देता है कि ऑर्डर कैंसिल हुआ तो ग्राहक की कैश-ऑन-डिलीवरी सुविधा बंद हो जाएगी।

डिलीवरी बॉय के समर्थन में आए लोग

इस पूरे मामले का वीडियो इंस्टाग्राम पर @theshreemanji नाम के यूजर द्वारा पोस्ट किया गया है जिसे लाखों लोग देख चुके हैं। वीडियो पर लोग डिलीवरी बॉय के समर्थन में कमेंट कर रहे हैं और कस्टमर को घमंडी बता रहे हैं। कई यूजर्स लिख रहे हैं कि डिलीवरी करने वालों का भी सम्मान होना चाहिए क्योंकि वे मुश्किल परिस्थितियों में भी अपना काम ईमानदारी से करते हैं।

कुछ ने कहा कि सात मंजिल सीढ़ियां चढ़ना किसी के लिए भी आसान नहीं है और कस्टमर को कम से कम आधा रास्ता चलने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए थी। इस घटना ने एक बार फिर दिखा दिया कि मेहनतकश लोगों के साथ बुरा व्यवहार करना कितनी गलत सोच है और समाज को ऐसे व्यवहार के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए।

जिनेवा में भारत का करारा जवाब, आखिर किस UN रिपोर्ट पर भड़का विदेश मंत्रालय? वैश्विक मंच पर दी सख्त चेतावनी

Indigo Flight 6E231 में बम की धमकी से हड़कंप, बेंगलुरु में सुरक्षित लैंडिंग, जांच में निकली अफवाह

इस्लाम में बुर्का नहीं, पर्दा जरूरी! इलाहाबाद हाईकोर्ट के हिजाब फैसले पर प्यारे खान का बड़ा बयान

अखिलेश के दावे इमरान मसूद का जवाब, बोले- राहुल गांधी और BJP के बीच असली लड़ाई, बाकी सब सहयोगी

जापान दौरे पर पीयूष गोयल का मेगा निवेश मिशन, टोयोटा-SMBC समेत दिग्गज कंपनियों से भारत में निवेश पर बड़ी चर्चा