वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

52 वर्षीय दिव्यांग Zepto एजेंट वीना देवी की कहानी ने जीता लोगों का दिल, लोगों ने किया हिम्मत को सलाम

Inspirational Story सोशल मीडिया पर Zepto की 52 वर्षीय दिव्यांग डिलीवरी एजेंट वीना देवी का वीडियो वायरल हो रहा है। आधा शरीर काम न करने के बावजूद वह जून 2024 से मेहनत के साथ डिलीवरी का काम कर रही हैं।

हितेश तिवारी

Zepto Delivery Agent : सोशल मीडिया पर इन दिनों Zepto की एक महिला डिलीवरी एजेंट की कहानी लोगों का दिल छू रही है। वीना देवी नाम की यह 52 वर्षीय महिला शारीरिक रूप से दिव्यांग हैं और उनके शरीर का आधा हिस्सा काम नहीं करता। इसके बावजूद वह हर दिन पूरे साहस और मेहनत के साथ डिलीवरी का काम करती हैं।

उनका वीडियो सामने आने के बाद लोग उनकी जज्बे और हिम्मत को सलाम कर रहे हैं। आज के समय में जब कई लोग छोटी-छोटी बातों पर काम से परेशान हो जाते हैं, वहीं वीना देवी की यह कहानी सभी को नई प्रेरणा दे रही है।

डिलीवरी एजेंट की मोटिवेशनल स्टोरी

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर मल्लिका अरोड़ा नाम की एक महिला ने शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मल्लिका अपनी Zepto डिलीवरी एजेंट से बात कर रही हैं। जब मल्लिका उनसे पूछती हैं कि वह क्या काम करती हैं, तो वीना देवी मुस्कुराते हुए बताती हैं कि वह Zepto में डिलीवरी एजेंट के तौर पर काम करती हैं। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि वह 50 फीसदी पैरालाइज्ड हैं, लेकिन फिर भी जून 2024 से लगातार काम कर रही हैं।

मल्लिका यह सुनकर भावुक हो गईं और उनसे पूछा कि वह उनकी मदद कैसे कर सकती हैं। इस पर वीना देवी ने बहुत सरल लेकिन दिल छू लेने वाला जवाब दिया। उन्होंने कहा कि बस उन्हें सपोर्ट करते रहिए। उनकी यही सकारात्मक सोच देखकर मल्लिका ने कहा कि उन्हें वीना देवी पर बहुत गर्व है और वह ऐसे ही आगे बढ़ती रहें।

कई यूजर ने मल्लिका अरोड़ा को बोला- रियल लाइफ हीरो

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं लगातार आने लगीं। कई यूजर उन्हें रियल लाइफ हीरो बता रहे हैं। कई लोग कह रहे हैं कि वीना देवी जैसे लोग ही जिंदगी की असली प्रेरणा हैं। इस वीडियो पर Zepto ने भी कमेंट किया और कहा कि उन्हें अपनी इस डिलीवरी पार्टनर पर बहुत गर्व है।

52 साल की उम्र, शरीर की परेशानी और कठिन हालात के बावजूद हर दिन मेहनत करके आगे बढ़ना अपने आप में बड़ी बात है। वीना देवी की कहानी सिर्फ एक डिलीवरी एजेंट की कहानी नहीं है, बल्कि संघर्ष, आत्मनिर्भरता और हिम्मत का एक खूबसूरत उदाहरण बन चुकी है। उनका यह जज्बा सभी को यह सिखाता है कि जिंदगी में कोई काम छोटा नहीं होता और अगर हिम्मत हो तो हर मुश्किल आसान हो जाती है।

इलाहाबाद HC के फैसले को मेधा रूपम ने दी चुनौती, आकृति चौधरी मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंची नोएडा डीएम

BRICS Summit 2026 LIVE: PM नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के समापन की घोषणा की

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने AI, ट्रेड और डिजिटल इकोसिस्टम समेत 5 नई पहलों का किया प्रस्ताव

BRICS Summit: पीएम मोदी और मिस्र के राष्ट्रपति अल सिसी में द्विपक्षीय वार्ता, नई दिल्ली घोषणापत्र पर लगी मुहर

Siddiq Ahmed Death: असम के पूर्व मंत्री सिद्दीक अहमद का निधन, 63 साल की उम्र में कैंसर से हारी जंग