वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

चलती ट्रेन के सामने ट्रैक पर खड़ा रहा युवक, इस हरकत को देख भड़के लोग; वीडियो वायरल

Railway Track Stunt : सोशल मीडिया पर एक युवक का खतरनाक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह चलती ट्रेन के सामने रेलवे ट्रैक पर खड़ा नजर आता है। वीडियो देखकर लोग उसकी हरकत को बेवकूफी बता रहे हैं।

हितेश तिवारी

Train Accident Risk : सोशल मीडिया के दौर में लोग हर छोटी-बड़ी घटना को अपने फोन में रिकॉर्ड कर इंटरनेट पर शेयर कर देते हैं। कई बार ये वीडियो मजेदार होते हैं, तो कई बार बेहद खतरनाक और चौंकाने वाले भी साबित होते हैं। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग गुस्से में प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

वीडियो में एक युवक रेलवे ट्रैक पर ऐसी हरकत करता नजर आता है, जिसे देखकर किसी की भी सांसें अटक सकती हैं। इंटरनेट यूजर्स उसकी इस लापरवाही को जानलेवा बता रहे हैं और रेलवे सुरक्षा को लेकर भी चिंता जता रहे हैं।

चलती ट्रेन के सामने पटरी पर खड़ा रहा युवक

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ट्रेन प्लेटफॉर्म पर रुकी हुई है और कई यात्री नीचे उतरकर इधर-उधर खड़े हैं। तभी बगल वाली ट्रैक पर दूसरी ट्रेन आती हुई नजर देती है। जैसे ही लोग ट्रेन को करीब आते देखते हैं, कुछ यात्री तुरंत अपनी ट्रेन में वापस चढ़ जाते हैं और कुछ लोग ट्रैक से दूर हट जाते हैं।

लेकिन इसी दौरान एक युवक उसी ट्रैक पर खड़ा रहता है, जिस पर तेज रफ्तार ट्रेन आ रही होती है। वीडियो में दिखता है कि ट्रेन युवक के बेहद करीब पहुंच जाती है, लेकिन वह आखिरी समय पर ट्रैक से हटता है। वहां मौजूद किसी यात्री ने इस पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

लोगों ने युवक की हरकत को “सरासर बेवकूफी” बताया

इस वायरल वीडियो को एक्स प्लेटफॉर्म पर “@gharkekalesh” नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में युवक की हरकत को “सरासर बेवकूफी” बताया गया है। वायरल क्लिप को हजारों लोग देख चुके हैं और इस पर लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा कि ऐसे लोग अपनी जान के साथ दूसरों को भी खतरे में डालते हैं।

वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि फिल्मों और सोशल मीडिया स्टंट्स का असर युवाओं पर साफ दिखाई दे रहा है। कुछ लोगों ने ट्रेन ड्राइवर की स्थिति को लेकर भी चिंता जताई और कहा कि ऐसे मामलों में हादसा होने पर लोको पायलट को मानसिक तनाव झेलना पड़ता है। यह वीडियो एक बार फिर दिखाता है कि थोड़ी सी लापरवाही कितनी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है।

50 खोके एकदम ओके... पुणे MPSC आंदोलन में गरजे अभिजीत दिपके, बोले- जैसे नेता, वैसे ही पेपर लीक करती है सरकार

लाखों को वोट से वंचित करना मनमाना, सेकंड क्लास सिटिजन बना देगी ऐसी प्रक्रिया; जस्टिस उज्जल भुइयां का बड़ा बयान

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ फिर सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी, हिरासत में लिए गए नेहा बोरा समेत कई लोग

शुभेंदु का मास्टर स्ट्रोक! बंगाल में UCC लागू करने का दावा, 'लव जिहाद' और धर्मांतरण पर बनेगा सख्त कानून

बंदूक छोड़ जब 200 नक्सलियों ने थामा विकास का हाथ, जानिए कैसे हुआ गड़चिरोली का इंडस्ट्रियल टेकऑफ