Shubhendu Said UCC Will Be Implemented Soon: पश्चिम बंगाल में सियासत गरमाया हुआ है। सूबे के मुखिया आक्रमक मुड में नजर आ रहे है। इसी बीच समान नागरिक संहिता को लेकर बड़ा बयान दिया था। सीएम सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का दावा करते हुए कहा है कि सरकार इसके लागू होने के बाद 'लव जिहाद' और धर्मांतरण के खिलाफ कड़े कानून बनाएगी। उन्होंने आगे कहा कि बंगाल में राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
पश्चिम बंगाल उपचुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार के दौरान सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में 6 महीने के भीतर UCC लागू किया जाएगा उन्होंने दावा किया कि UCC लागू होने के इसके बाद ‘लव जिहाद’ व जबरन धर्मांतरण के खिलाफ सख्त कानून लाने की बात कही है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी सरकार गौ-माता की रक्षा के लिए भी प्रतिबद्ध है।
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी पर जमकर हमला करते हुए कहा कि पिछली सरकार ने समाज को बांटने का काम किया है। उन्होंने कहा कि बंगाली और गैर-बंगाली लोगों के बीच खाई बन गई है। शुभेंदु अधिकारी ने अपने संबोधन में आगे कहा कि उनकी सरकार का प्रयास समाज को एकजुट करने का होगा और राज्य में किसी भी तरह की राष्ट्रविरोधी गतिविधि को जगह नहीं दी जाएगी।
जनता को संबोधित करते हुए सुवेंदु अधिकारी ने धार्मिक आयोजनों का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि 17 नवंबर को करीब 20 हजार लोग एक साथ हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। इसके बाद 29 दिसंबर को करीब 10 लाख लोगों के गीता पाठ में शामिल होने का दावा किया गया है।
सीएम ने सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि इन आयोजनों के जरिए धार्मिक और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा। उनके बयान के बाद बंगाल की राजनीति में UCC, धर्मांतरण और धार्मिक आयोजनों को लेकर तनातनी और बहस तेज होने के कयास लगाएं जा रहे हैं।
पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम के बाद से ही बंगाल की सियासत में सीट को लेकर चर्चा थी कि शुभेंदु अधिकारी किस सीट को पास रखेंगे और कौन सी सीट छोड़ेगे। उन्होंने भवानीपुर सीट को पास रखा है। जिसके बाद आगामी 6 अक्टूबर को नंदीग्राम सीट पर उपचुनाव को लेकर मतदान होना है जिसका परिणाम 9 अक्टूबर को आएगा। ये भाजपा की परम्परागत और हाई प्रोफाइल सीट पर सभी की नजर टिकी हुई है।