वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

तेज हवा के बवंडर ने महिला को हवा में उड़ा दिया, वायरल वीडियो पर उठे सवाल; लोगों ने कहा- AI से बना है

Woman Lifted By Wind तेज हवा के बवंडर में महिला के उड़ने का दावा करता एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, लेकिन कई यूजर्स इसे AI से बना हुआ बता रहे हैं।

हितेश तिवारी

Dust Storm Woman Lifted : कुदरत कब किस रूप में सामने आ जाए, इसका अंदाजा किसी को नहीं होता। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही डरावना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला अपने घर के बाहर खड़ी होती है।

आसमान में काले बादल छाए हुए हैं और मौसम धीरे-धीरे बिगड़ता नजर आता है। शुरुआत में सबकुछ सामान्य लगता है, लेकिन कुछ ही पलों में तेज हवाओं के साथ धूल-मिट्टी का भयानक बवंडर बन जाता है।

बवंडर में फंसी महिला, हवा में उड़ी

वीडियो में दिखता है कि जैसे ही हवा की रफ्तार बढ़ती है, महिला घबराकर घर के अंदर जाने की कोशिश करती है। वह दरवाजे की ओर बढ़ती है, लेकिन तेज हवा उसे पीछे की ओर धकेल देती है। अचानक बवंडर इतना शक्तिशाली हो जाता है कि महिला अपना संतुलन खो बैठती है और कुछ सेकेंड के लिए हवा में उठती हुई दिखाई देती है।

चारों तरफ मिट्टी और धूल का गुबार फैल जाता है, जिससे दृश्य और भी डरावना हो जाता है। यह नजारा देखकर वीडियो देखने वाले लोग सहम गए और कई यूजर्स ने इसे बेहद खतरनाक प्राकृतिक घटना बताया।

लोगों ने कहा- वीडियो असली नहीं बल्कि AI है

जैसे-जैसे वीडियो वायरल हुआ, वैसे-वैसे इसकी सच्चाई को लेकर सवाल भी उठने लगे। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स का दावा है कि यह वीडियो असली नहीं बल्कि AI या डिजिटल एडिटिंग की मदद से बनाया गया हो सकता है। कुछ लोगों ने कहा कि महिला का हवा में उठना प्राकृतिक रूप से संभव नहीं लगता, जबकि अन्य यूजर्स ने चेतावनी दी कि ऐसे वीडियो बिना पुष्टि के डर फैलाने का काम करते हैं।

फिलहाल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन इसने एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि सोशल मीडिया पर दिखने वाली हर चीज सच नहीं होती और ऐसे कंटेंट को देखकर सतर्क रहना बेहद जरूरी है।

मणिपुर में जनगणना पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक, अप्रैल 2027 तक बढ़ाई मियाद, सामने आई बड़ी वजह

जनवरी में 5 राज्यों में चुनाव संभव, नए साल के पहले हफ्ते में हो सकते हैं चुनाव

दिवाली की बधाई में ईद का जिक्र करना मल्लिकार्जुन खरगे को पड़ा भारी, बीजेपी-कांग्रेस में छिड़ी जुबानी जंग

दिल्ली में AQI डेटा में हेरफेर, हेल्थ इमरजेंसी का बढ़ा खतरा, सौरभ भारद्वाज बोले- आंकड़े कम दिखा रही सरकार

पाकिस्तान से हैं क्या? दिवाली को ईद बताकर बुरे फंसे मल्लिकार्जुन खरगे, वायरल VIDEO पर भड़के सोशल मीडिया यूजर्स