रेलवे ट्रैक पर महिला ने दौड़ाई कार (सोर्स- वीडियो) 
वायरल

रेलवे ट्रैक पर महिला ने दौड़ाई कार, लोगों ने पकड़ा तो निकाला चाकू, देखें- VIDEO

तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले में नागुलापल्ली और शंकरपल्ली स्टेशन के बीच एक महिला ने दूर तक कार दौड़ाई। उसे जब स्थानीय लोगों ने पकड़ा तो चाकू निकालकर धमकाने लगी।

अभिषेक सिंह

हैदराबाद: तेलंगाना के रंगा रेड्डी जिले में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब उत्तर प्रदेश की 34 वर्षीय महिला ने रेलवे ट्रैक पर अपनी कार दौड़ा दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह चौंकाने वाली घटना नागुलापल्ली और शंकरपल्ली स्टेशन के बीच घटित हुई।

वायरल वीडियो में महिला की एसयूवी रेलवे ट्रैक पर तेजी से चलती नजर आ रही है। वीडियो में रेलवे कर्मचारी, स्थानीय लोग और पुलिस महिला को कार से बाहर निकालने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। जब भीड़ ने महिला को बाहर निकाला और उसके हाथ बांध दिए, तो वह चिल्लाने लगी और हाथ खोलने के लिए कहने लगी।

चश्मदीद ने बयां की दास्तान

एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि करीब 20 लोगों की मदद से महिला को कार से बाहर निकाला गया। वह बिल्कुल भी सहयोग नहीं कर रही थी और काफी आक्रामक थी। इतना ही नहीं, लड़की कार रोकने वाले स्थानीय लोगों को चाकू दिखाकर धमकाकर खुद को छुड़ाने की कोशिश भी कर रही थी।

मल्टीनेशनल कंपनी कर्मचारी है युवती

रेलवे पुलिस एसपी चंदना दीप्ति ने बताया कि महिला मानसिक रूप से असंतुलित लग रही थी। उन्होंने कहा, "शुरुआती जांच में पता चला है कि वह हाल ही में एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम कर रही थी और उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। हम जांच कर रहे हैं कि क्या यह आत्महत्या का प्रयास था जिसे वह हत्या का रूप देना चाहती थी।" शादी का डांस चल रहा था तभी ‘मौत’ बनकर घुसी कार, सामने आया दिल दहलाने वाला VIDEO

घंटों तक बाधित रहा रेलवे ट्रैक

महिला की इस घटना के बाद 10 से 15 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। इनके रूट बदलने पड़े हैं। इनमें बेंगलुरु-हैदराबाद एक्सप्रेस भी शामिल है। सुरक्षा कारणों से इन ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया। कुछ समय के लिए रेलवे ट्रैक को पूरी तरह बंद करना पड़ा। महिला की कार से ड्राइविंग लाइसेंस और पैन कार्ड बरामद हुआ है, जिससे उसकी पहचान की पुष्टि हुई है। फिलहाल महिला को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Jantar Mantar Protest LIVE: दिल्ली पुलिस ने अनुराग ढांडा और आतिशी को जंतर-मंतर से हिरासत में लिया

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची याचिका, SIT जांच से फॉरेंसिक ऑडिट तक, 5 अक्टूबर को होगी सुनवाई

आकाश आनंद ने फिर खेला बुआ कार्ड, मायावती से मांगी माफी, कहा- कभी किसी और पार्टी में नहीं जाऊंगा

अलनीनो के कहर से देश के 282 जिलों में सूखे का खतरा, महाराष्ट्र और कर्नाटक होंगे सबसे अधिक प्रभावित

1 जीरा, 2 अजवाइन, मर्द जात दो रिजाइन, जंतर-मंतर से DU तक नारों की धूम, दिल्ली के प्रोटेस्ट ने खींचा सबका ध्यान