कोर्ट के बाहर का VIDEO वायरल (Im,age- Social Media) 
वायरल

कोर्ट ने Alimony से किया इनकार तो पत्नी ने की पति की जमकर पिटाई, कोर्ट के बाहर का VIDEO वायरल

Family Court Fight Video: तलाक की सुनवाई के बाद कोर्ट के बाहर महिला द्वारा पति की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ। एलिमनी विवाद पर सोशल मीडिया पर तीखी बहस शुरु हुई और कानून पर आम जनता के सवाल उठे।

अर्पित शुक्ला

Alimony Dispute Viral Video: सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो ने लोगों को चौंका दिया है। वीडियो में एक महिला सार्वजनिक स्थान पर एक पुरुष के साथ मारपीट करती नजर आ रही है। वह उसे थप्पड़ मारती है, घूंसे चलाती है और बाल खींचती दिखाई देती है, जबकि आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहते हैं। हैरानी की बात यह है कि इतनी मार के बावजूद वह पुरुष न तो पलटकर प्रतिक्रिया देता है और न ही गुस्सा दिखाता है, बल्कि पूरे समय मुस्कुराता हुआ नजर आता है।

क्या फैमिली कोर्ट के बाहर की है घटना?

वीडियो शेयर करते हुए यह दावा किया जा रहा है कि यह घटना भारत के किसी फैमिली कोर्ट के बाहर की है। कहा जा रहा है कि तलाक की सुनवाई के बाद पति-पत्नी आमने-सामने आ गए थे। कथित तौर पर कोर्ट ने महिला की एलिमनी की मांग खारिज कर दी थी, जिससे नाराज होकर उसने अपने अलग रह रहे पति पर हमला कर दिया। हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नवभारत नहीं करता है। यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और दावों के आधार पर है।

एलिमनी को लेकर क्यों भड़की महिला?

वीडियो के साथ किए जा रहे दावों के अनुसार, कोर्ट ने महिला को शून्य एलिमनी इसलिए दी क्योंकि पति ने अंतिम फैसले से पहले अपनी संपत्ति अपनी मां के नाम ट्रांसफर कर दी थी। इसी बात से गुस्साई महिला ने कथित तौर पर कोर्ट के बाहर ही पति पर हमला कर दिया।

यह भी कहा जा रहा है कि महिला ने गाली-गलौज करते हुए सार्वजनिक रूप से मारपीट की। वीडियो में सबसे ज्यादा चर्चा उस व्यक्ति की मुस्कान को लेकर हो रही है, जो मार खाने के बावजूद शांत और मुस्कुराता दिखता है। सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि यह मुस्कान शायद उस फैसले की खुशी थी, जिसमें उसे एलिमनी नहीं देनी पड़ी।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

दिमागी नक्सल कौन? किरेन रिजिजू ने बताई इसकी परिभाषा, ये तीन इरादे रखने वालों पर निशाना

भवानीसागर बांध से LBP नहर में छोड़ा गया पानी, इरोड के किसानों की सूखती फसलों को मिली राहत

तिरंगा बनाम वंदे मातरम्... भिड़े की रैली में पोस्टर पर विवाद, राष्ट्रगीत को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

सोनिया गांधी ने वंदे मातरम गाने से रोका...तो भड़के अमित शाह, चित्तौड़गढ़ से ललकारा, FIR हुई दर्ज- VIDEO