वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

रात 2 बजे ट्रेन में अकेली महिला, पूरी बोगी खाली देख घबराई पैसेंजर का वीडियो वायरल

Woman Alone In Train : 31 दिसंबर की रात ट्रेन में सफर कर रही एक महिला पूरी बोगी में खुद को अकेला पाकर घबरा गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हितेश तिवारी

Women Safety Railway : सर्दियों में रात के समय ट्रेन में सफर करना अपने आप में चुनौती भरा होता है, लेकिन अगर पूरी बोगी में कोई महिला अकेली हो, तो डर और बढ़ जाता है। ऐसा ही एक मामला 31 दिसंबर 2025 की रात सामने आया है, जब एक महिला पैसेंजर रात करीब 2 बजे ट्रेन में सफर कर रही थी।

महिला ने जब अपनी बोगी में इधर-उधर नजर डाली, तो उसे अपने अलावा एक भी यात्री दिखाई नहीं दिया। पूरी बोगी खाली देखकर वह हैरान भी हुई और अंदर ही अंदर डर भी महसूस करने लगी।

रात 2 बजे ट्रैन में अकेले सफर करती महिला

अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महिला ने मोबाइल का कैमरा ऑन किया और पूरी बोगी का वीडियो बनाना शुरू किया। वीडियो में साफ दिखता है कि सीटें खाली हैं और ट्रेन में सन्नाटा पसरा हुआ है। इसके बाद महिला पास की दूसरी बोगी में भी जाती है, लेकिन वहां भी हालात वही रहते हैं।

दूसरी बोगी में भी एक भी यात्री नजर नहीं आता। वीडियो बनाते वक्त महिला लगातार यह बताती नजर आती है कि रात के 2 बज रहे हैं और वह पूरी ट्रेन में अकेली है। इस दौरान वह नर्वस भी दिखाई देती है।

महिला की हिम्मत की तारीफ

दोनों बोगियों का हाल दिखाने के बाद महिला दोबारा अपने सामान के पास आकर बैठ जाती है, क्योंकि वह अपना बैग छोड़कर दूर नहीं जाना चाहती थी। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @sonukumarraj07 नाम के यूजर ने शेयर किया है, जिसे अब तक 37 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और हजारों कमेंट्स आ चुके हैं।

वीडियो देखने के बाद कई यूजर्स महिला की हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग सवाल उठा रहे हैं कि आमतौर पर भीड़ से भरी रहने वाली जनरल बोगी इतनी खाली कैसे हो सकती है। बता दें कि ट्रेन में किसी भी तरह का खतरा महसूस होने पर महिलाएं रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल कर पुलिस से मदद ले सकती हैं।

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब