वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

सर्दी में ट्रेन का सफर बना आफत, बिना कांच की खिड़की से आती बर्फीली हवा ने यात्रियों को किया बेहाल

Train Viral Video : सर्दियों में ट्रेन का सफर आरामदायक माना जाता है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने रेलवे की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। वीडियो में बिना कांच की खिड़की और ठंड से कांपते यात्री।

हितेश तिवारी

Winter Train Journey : सर्दी के मौसम में ट्रेन से यात्रा करना ज्यादातर लोगों को सुविधाजनक लगता है, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने इस धारणा को पूरी तरह बदल दिया है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में एक ट्रेन कोच की खिड़की बिना कांच के दिखाई दे रही है, जिससे तेज ठंडी हवा सीधे डिब्बे के अंदर आ रही है।

इस वजह से यात्री, खासकर बुजुर्ग, ठंड से बुरी तरह कांपते नजर आ रहे हैं। वीडियो ने रेलवे की सुरक्षा और यात्रियों की सुविधा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जनरल के डिब्बे खिड़की टूटी, ठंड में परेशान यात्री

इस वीडियो को विशाल शर्मा नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो में विशाल ट्रेन की उस खिड़की की ओर इशारा करते हुए कहते हैं कि इसका कोई इलाज नहीं है। न तो इसे बंद किया जा सकता है और न ही कोई अस्थायी व्यवस्था की गई है।

खिड़की के ठीक सामने बैठे एक बुजुर्ग यात्री कंबल ओढ़े हुए हैं, लेकिन इसके बावजूद ठंड से राहत नहीं मिल पा रही है। विशाल बताते हैं कि इतनी ठंड में इस तरह की यात्रा किसी सजा से कम नहीं है। उनका कहना है कि सर्दी के मौसम में ऐसी हालत यात्रियों की सेहत के लिए भी खतरनाक हो सकती है।

वायरल वीडियो बहस का विषय बना

वीडियो में विशाल सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताते हैं। उनका कहना है कि अगर कोई शरारती तत्व इस खुली खिड़की से किसी यात्री को धक्का दे दे तो बड़ी दुर्घटना हो सकती है। वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

कुछ लोगों ने रेलवे से सवाल पूछे हैं, तो वहीं कुछ यूजर्स का दावा है कि यह टूटा हुआ शीशा नहीं बल्कि ट्रेन की इमरजेंसी विंडो है। एक यूजर ने मजाक में इसे “गर्मी के लिए प्रीमियम सीट” तक बता दिया। फिलहाल यह वीडियो भारतीय रेलवे में यात्री सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था पर बहस का विषय बन गया है।

30 नवंबर से पेंशन आना हो जाएगा बंद, UPS पेंशनर्स फटाफट पूरा करें ये काम

कर्जत में 100 एकड़ का अनंत आश्रय, 5,000 से अधिक लोगों को मिलेगा घर; बदलेगी आसपास के गांवों की तस्वीर?

हां गुंजन... वायरल ऑडियो से हड़कंप, मुंगेर चुनाव में अनंत सिंह ने उड़ाए ₹19 करोड़; लिमिट सिर्फ 95 लाख!

Murasu Live Photos: शाम ढलते ही भारत पर मुरासु चक्रवात का पहरा, इन राज्यों में हाई अलर्ट जारी

भगवान कृष्ण के बाद धीरेंद्र शास्त्री का एक और विवादित बयान, बोले-राम जी के थे 5 बाप