वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

सर्दी में ऑटो वाला बना हीरो! पर्दों और शीट से किया ऐसा जुगाड़ कि लोग बोले- अब कैब की क्या जरूरत?

Auto Rickshaw Viral Video सर्दियों में ऑटो से सफर करना अक्सर परेशानी भरा होता है, लेकिन एक ऑटो ड्राइवर ने ऐसा देसी जुगाड़ किया कि उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

हितेश तिवारी

Winter Auto Jugaad : सर्दियों के मौसम में सफर करना हर किसी के लिए चुनौती बन जाता है, खासकर तब जब बात खुले वाहनों की हो। ठंडी हवा के कारण लोग बाइक और ऑटो से बचते हैं और मजबूरी में महंगी कैब बुक करते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने इस सोच को बदलकर रख दिया है।

वीडियो में एक ऑटो रिक्शा चालक ने ठंड से बचने के लिए ऐसा देसी इंतजाम किया है कि लोग उसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। इंटरनेट यूजर्स कह रहे हैं कि अगर हर ऑटो वाला ऐसा कर ले, तो कैब की जरूरत ही नहीं पड़े।

देसी जुगाड़ से बनाया ऑटो को विंटर प्रूफ

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ऑटो के दोनों तरफ मोटे पर्दे लगाए गए हैं, जिससे ठंडी हवा अंदर नहीं आती। खास बात यह है कि ड्राइवर की सीट के पास पर्दों के बीच एक ट्रांसपेरेंट प्लास्टिक शीट भी लगाई गई है, ताकि ड्राइवर को बाहर का साफ दृश्य मिलता रहे और ड्राइविंग में कोई दिक्कत न हो।

ऑटो में बैठा पैसेंजर पूरे ऑटो का वीडियो बनाते हुए मजाक में कहता है कि उसने ठंड की वजह से कैब लेने का सोचा था, लेकिन ऑटो वाला तो “टॉप मॉडल” निकला। यह देसी जुगाड़ न सिर्फ ड्राइवर बल्कि सवारी दोनों को ठंड से राहत देता है।

लोगों ने ऑटो ड्राइवर की जमकर तारीफ की

यह वीडियो 18 दिसंबर को इंस्टाग्राम पर @mukul0112_ नाम के यूजर ने पोस्ट किया था, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। 24 घंटे से भी कम समय में इस Reel को 8 लाख से ज्यादा व्यूज और 20 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। कमेंट सेक्शन में लोग ऑटो ड्राइवर की समझदारी की तारीफ कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा- अगर सभी ऑटो में ऐसा कवर हो जाए तो कैब की छुट्टी हो जाएगी। दूसरे ने कहा- यह तो ठंड से Z+ सिक्योरिटी है। यह वीडियो दिखाता है कि छोटे-छोटे देसी आइडियाज कैसे लोगों की रोजमर्रा की परेशानी को आसान बना सकते हैं और सोशल मीडिया पर बड़ी चर्चा का विषय बन सकते हैं।

देश के कई राज्यों में आगजनी का तांडव: दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम और पटना तक मचा हड़कंप

देश का पहला निजी फ्यूजन रिएक्टर, ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति की तैयारी; जानिए क्यों है यह खास

अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी, जानिए कौन हैं शिवांगी और उनके पति ऋषिकेश; क्या करते हैं काम?

बाबरी मस्जिद को टूटते देख सोनिया गांधी क्यों रोने लगी? मात्र 1 प्वॉइंट में जानें

अब चीन पर निर्भरता खत्म! भारत में बनेंगे शिपिंग कंटेनर, मोदी सरकार ने खोला 10 हजार करोड़ का खजाना