वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट (सोर्स - सोशल मीडिया)
वायरल

पत्नी ने कमाए 600 रुपये, पति की खुशी का ठिकाना नहीं! बोला- चावल लेना, जो मन करे वो भी ले लेना

Husband Wife Viral Video : पत्नी की मेहनत से कमाए 600 रुपये मिलने पर पति की खुशी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पति ने कहा- चावल लेना और जो मन करे वो भी ले लेना।

हितेश तिवारी

Husband Wife Emotional Video : पैसों की कीमत वही समझ सकता है, जिसने उन्हें मेहनत से कमाया हो। इसी बात को दिखाता त्रिपुरा के एक कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में रोबी भिल अपनी पत्नी के साथ नजर आ रहे हैं।

उनकी पत्नी ने काम करके 600 रुपये कमाए हैं और दोनों उसी पैसे को लेकर घर लौट रहे हैं। रकम भले ही छोटी हो, लेकिन पत्नी की मेहनत की कमाई मिलने की खुशी रोबी के चेहरे पर साफ नजर आती है। वह बेहद खुश होकर बताते हैं कि पैसे उनकी पत्नी ने कमाए हैं।

पत्नी की 600 रुपये की कमाई देख पति हुआ खुश

वीडियो में रोबी अपनी पत्नी से पूछते हैं कि इन पैसों से क्या लेना है। वह कहते हैं कि 600 रुपये मिले हैं और अब चावल लेना है, इसके बाद जो तुम्हारा मन करे, वो भी ले लेना। पति का अपनी पत्नी की कमाई को लेकर यह अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

वीडियो में दोनों के बीच की सादगी और आपसी समझ भी दिखाई देती है। रोबी बताते हैं कि इन दिनों बारिश की वजह से उनका अपना काम नहीं हो पा रहा है। इसी कारण वह पत्नी की कमाई को लेकर खास तौर पर खुश दिखाई देते हैं।

यूजर्स ने कपल की जमकर तारीफ की

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स इस कपल की तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि 600 रुपये किसी के लिए छोटी रकम हो सकती है, लेकिन मेहनत से कमाई गई रकम की खुशी अलग होती है। एक यूजर ने लिखा, “कोई चावल में खुश है और कोई चार पहिए में भी नहीं।”

वहीं, कई लोगों को रोबी का अपनी पत्नी से प्यार से यह कहना भी पसंद आया कि बाद में दे दूंगा। इस वायरल वीडियो ने लोगों को याद दिलाया कि खुशी हमेशा बड़ी रकम या महंगी चीजों से नहीं मिलती। कई बार मेहनत की कमाई से खरीदा गया थोड़ा सा चावल भी परिवार के लिए बहुत बड़ी खुशी बन जाता है।

50 खोके एकदम ओके... पुणे MPSC आंदोलन में गरजे अभिजीत दिपके, बोले- जैसे नेता, वैसे ही पेपर लीक करती है सरकार

लाखों को वोट से वंचित करना मनमाना, सेकंड क्लास सिटिजन बना देगी ऐसी प्रक्रिया; जस्टिस उज्जल भुइयां का बड़ा बयान

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ फिर सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी, हिरासत में लिए गए नेहा बोरा समेत कई लोग

शुभेंदु का मास्टर स्ट्रोक! बंगाल में UCC लागू करने का दावा, 'लव जिहाद' और धर्मांतरण पर बनेगा सख्त कानून

बंदूक छोड़ जब 200 नक्सलियों ने थामा विकास का हाथ, जानिए कैसे हुआ गड़चिरोली का इंडस्ट्रियल टेकऑफ