वायरल वीडियो (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
वायरल

'उर्फी का भाई खुर्फी...' अजीबो-गरीब फैशन पर यूजर्स ने लिए मजे, वायरल VIDEO ने उड़ाए होश

Viral Video: सोशल मीडिया पर हाल ही में वीडियो वायरल हो रहा है, जो प्रेम मंदिर का है और इसमें एक शख्स अजीबो-गरीब कपड़े पहने नजर आ रहा है। हालांकि, इस वीडियो पर अब लोग तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

स्नेहा मौर्या

Weird Fashion Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जो अपने अजीबोगरीब अंदाज और यूनिक कंटेंट की वजह से लोगों का ध्यान खींच लेते हैं। इस बार एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें एक युवक अपने अतरंगी फैशन सेंस के चलते इंटरनेट सेंसेशन बन गया है। यह वीडियो प्रेम मंदिर का बताया जा रहा है, जहां यह युवक घूमने पहुंचा था, लेकिन उसके पहनावे ने उसे सभी से अलग बना दिया।

दरअसल, वीडियो में नजर आ रहे युवक ने जो कपड़े पहने हैं, वो किसी फैशन शो की कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग से कम नहीं लगते हैं। उसकी शर्ट की बात करें तो वह तीन अलग-अलग शर्ट्स को जोड़कर बनाई गई है। इस शर्ट के दोनों कंधों पर अलग-अलग रंगों के कॉलर हैं, जो साफ तौर पर यह जाहिर करते हैं कि यह कोई आम डिजाइन नहीं है। सबसे खास बात यह है कि शर्ट में बटन की जगह चार लोहे की चिटकनियां लगाई गई हैं, जो इसे और भी अनोखा बना देती हैं।

अतरंगी फैशन का वायरल हुआ वीडियो

इतना ही नहीं, युवक ने जिस रंग की पैंट पहनी है, उसी रंग के कपड़े नीचे झालर की तरह लटकते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह पूरा लुक ऐसा है जिसे देखकर कोई भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएगा। इस फैशन को देखने के बाद लोग इसे ‘उर्फी जावेद के फैशन का मेल वर्जन’ तक कहने लगे हैं।

हालांकि, वीडियो को इंस्टाग्राम पर @pankaj_tiwari_pvt नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। कैप्शन में मजाकिया अंदाज में लिखा गया है कि “उर्फी की बड़ी मम्मी का लड़का”। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 1 लाख 29 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

यूजर्स ने किए धड़ाधड़ कमेंट

ऐसे में अब यूजर्स ने भी इस वीडियो पर मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि “भाई कौन सा ब्रांड है ये?”। वहीं दूसरे ने कमेंट किया कि “दुनिया का आठवां अजूबा यही है”। तीसरे यूजर ने कहा कि “लगता है PK 2 की शूटिंग शुरू हो गई है”।  इसके अलावा अन्य ने कहा कि 'उर्फी का भाई खुर्फी आ गया है।' ऐसे ही लोग तरह-तरह के वीडियो  पर रिएक्शन दे रहे हैं।

कुमाऊं में भीषण भूस्खलन, भरभराकर गिरा पहाड़, उत्तराखंड के 7 पर्वतीय जिलों में बारिश का अलर्ट

भारत के लिए अक्टूबर कूटनीति का व्यस्त महीना, जानें कौन-सी तारीखें हैं बेहद खास

Who is Smit Machchhar? फ्लाईदुबई घटना में घायल होने के बाद भी बचाई 174 लोगों की जान

हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक, वित्त मंत्रालय की नोटिफिकेशन सोशल मीडिया पर वायरल, जानें क्या है सच?

स्मित मच्छार के साहस ने याद दिलाया 1986 का वो हमला, जिसमें नीरजा भनोट ने आतंकी से लड़कर बचाई थी सैंकड़ों जाने