वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

शादी में वरमाला का पल बचाने के चक्कर में पूल में गिरा फोटोग्राफर, फिर भी कैमरा नहीं छोड़ा; वीडियो वायरल

wedding viral video : शादी के वरमाला सेरेमनी के दौरान एक फोटोग्राफर का बैलेंस बिगड़ गया और वह पूल में गिर पड़ा। हैरानी की बात यह कि उसने कैमरा नहीं छोड़ा और कपल का खास पल पूरी मेहनत से कैद करता रहा।

हितेश तिवारी

Photographer Falls into Pool : शादी में वरमाला का पल दूल्हा-दुल्हन और परिवार के लिए बेहद खास होता है। इसी पल को यादगार बनाने के लिए फोटोग्राफर भी अपनी पूरी जान लगा देते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो यही दिखाता है, जहां एक वेडिंग फोटोग्राफर वरमाला सेरेमनी को कवर करते वक्त अपना संतुलन खो बैठा।

स्टेज के पीछे मौजूद पूल पर उसका ध्यान नहीं गया और फोटो खींचते-खींचते वह सीधे पानी में जा गिरा। यह पूरा नजारा कैमरे में कैद हो गया और अब इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत रहा है।

वेडिंग फोटोग्राफी के दौरान पानी में गिरा फोटोग्राफर

वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन वरमाला के लिए दूल्हे की ओर बढ़ रही होती है। फोटोग्राफर इस एक परफेक्ट शॉट को लेने के लिए अलग एंगल खोज रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसलता है और वह पूल में गिर जाता है।

हैरानी की बात यह रही कि गिरते वक्त भी उसने कैमरा हाथ से नहीं छोड़ा। पानी में आधा डूब जाने के बावजूद वह शूट करता रहा ताकि कपल का खास पल मिस न हो। कुछ सेकंड बाद लोग उसे बाहर निकालते हैं, लेकिन तब तक वह अपना काम कर चुका होता है।

फोटोग्राफर की जमकर तारीफ

वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर फोटोग्राफर की जमकर तारीफ हो रही है। लोग कमेंट में लिख रहे हैं, “प्राण जाए लेकिन मुमेंट न जाए।” कई यूजर्स ने इसे प्रोफेशनल डेडिकेशन की मिसाल बताया है। किसी ने कहा कि ऐसे फोटोग्राफर ही शादी की असली यादें बनाते हैं।

यह वीडियो सिर्फ एक फनी मोमेंट नहीं, बल्कि यह भी दिखाता है कि अपने काम के प्रति जुनून और जिम्मेदारी क्या होती है। यही वजह है कि यह शादी का छोटा सा हादसा अब लाखों लोगों के लिए इंस्पिरेशन बन गया है।

देश के कई राज्यों में आगजनी का तांडव: दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम और पटना तक मचा हड़कंप

देश का पहला निजी फ्यूजन रिएक्टर, ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति की तैयारी; जानिए क्यों है यह खास

अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी, जानिए कौन हैं शिवांगी और उनके पति ऋषिकेश; क्या करते हैं काम?

बाबरी मस्जिद को टूटते देख सोनिया गांधी क्यों रोने लगी? मात्र 1 प्वॉइंट में जानें

अब चीन पर निर्भरता खत्म! भारत में बनेंगे शिपिंग कंटेनर, मोदी सरकार ने खोला 10 हजार करोड़ का खजाना