दूल्हा-दुल्हन वायरल वीडियो । (सोर्स - सोशल मीडिया) 
वायरल

शादी में भूल गए सिंदूर, ब्लिंकिट बना संकटमोचक: 16 मिनट में डिलीवरी का वीडियो वायरल

Blinkit Sindoor Delivery : लाइव शादी के दौरान सिंदूर भूल जाने पर दूल्हा-दुल्हन की टेंशन बढ़ गई, लेकिन ब्लिंकिट से 16 मिनट में डिलीवरी ने माहौल खुशियों में बदल दिया।

हितेश तिवारी

Wedding Viral Video : शादी जैसे बड़े मौके पर अगर कोई सबसे जरूरी चीज भूल जाए, तो घबराहट होना लाजमी है। खासकर जब बात सिंदूर की हो, जो फेरों और शादी की रस्मों का अहम हिस्सा होता है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इसी तरह की अनोखी और मजेदार स्थिति को दिखाता है।

वीडियो में दूल्हा खुद कैमरे पर बताता है कि शादी के वक्त एक बेहद जरूरी चीज, यानी सिंदूर, वे साथ लाना ही भूल गए हैं। शादी की रस्में शुरू होने वाली होती हैं और पूरे परिवार में हल्की-सी टेंशन का माहौल बन जाता है।

शादी में भूल गए सिंदूर लाना, ब्लिंकिट ने 16 मिनट में पहुंचाया

वीडियो के अगले हिस्से में दूल्हा एक दिलचस्प समाधान बताता है। वह कहता है कि उन्होंने सिंदूर ब्लिंकिट से ऑर्डर कर दिया है और यह सिर्फ 16 मिनट में डिलीवर हो जाएगा। यह सुनकर परिवार के लोग हैरान भी होते हैं और हंसते भी नजर आते हैं।

दूल्हा-दुल्हन इंतजार करते हुए कैमरे पर अपनी घबराहट और उम्मीद दोनों जाहिर करते हैं। कुछ ही मिनटों बाद जैसे ही सिंदूर की डिलीवरी हो जाती है, पूरे घर में खुशी की लहर दौड़ जाती है। परिवार के सदस्य तालियां बजाते हैं और शादी की रस्में बिना किसी रुकावट के आगे बढ़ती हैं।

ब्लिंकिट ने जीता लोगों का दिल

यह पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को काफी मजेदार लग रहा है। कई यूजर्स कह रहे हैं कि इस वीडियो ने उन्हें अपने घर की शादियों के पुराने किस्से याद दिला दिए, जब किसी न किसी चीज की कमी आखिरी वक्त पर सामने आ जाती थी। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि वीडियो थोड़ा ऑफिशियल ऐड जैसा भी लगता है, लेकिन फिर भी इसका आइडिया काफी काम का है।

लोग कमेंट में लिख रहे हैं कि आज के समय में क्विक डिलीवरी ऐप्स कई मुश्किल हालात में मददगार साबित हो सकते हैं। कुल मिलाकर, यह वीडियो शादी की घबराहट, टेक्नोलॉजी की सुविधा और खुशियों का ऐसा मेल दिखाता है, जिसने इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत लिया है।

UP Chunav 2027: योगी बोले- CM फेस कौन है, सब जानते हैं; केशव मौर्य ने कहा- विधायक दल करेगा फैसला

Anant Singh Daughter Wedding Live: बारूद, चेतक, रॉकेट और बादल... मोकामा में घोड़ों की रेस देखने उमड़ी भीड़

मोदी कैबिनेट के 5 बड़े फैसले, भारत में बनेंगे क्रेन-बुलडोजर; असम को मिलेगा नया एयरपोर्ट

वैभव सूर्यवंशी का आने वाला समय वैभव से भरपूर: फैन्स ने की जमकर तारीफ, नेताओं ने दी शाबाशी; लिखे ढेरों पोस्ट

अनंत सिंह की बेटी की शादी से पहले इस शादी ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड; 50 एकड़ जमीन पर हुई थी आलीशान शादी