साउथ दिल्ली में रह रहे अमेरिकी युवक का वीडियो वायरल, 6 मिनट में Blinkit की डिलीवरी देख हैरान

Blinkit Viral Video : साउथ दिल्ली में रह रहे अमेरिकी युवक चार्ली इवांस ने Blinkit की 6 मिनट की डिलीवरी दिखाते हुए वीडियो शेयर किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
A US man living in Delhi praised Blinkit’s six-minute delivery, leaving viewers impressed.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Updated on

Blinkit Fast Delivery : सोशल मीडिया पर इन दिनों साउथ दिल्ली में रह रहे एक अमेरिकी युवक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह भारत की हाइपरलोकल डिलीवरी सर्विस Blinkit की जमकर तारीफ करता नजर आ रहा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर चार्ली इवांस नाम के यूजर ने शेयर किया है।

वीडियो के कैप्शन में उन्होंने सिर्फ इतना लिखा, “Blinkit is god,” जो उनके हैरानी और खुशी को साफ तौर पर दिखाता है। चार्ली ने यह वीडियो खास तौर पर अपने अमेरिका में रहने वाले दोस्तों को दिखाने के लिए बनाया, ताकि वे समझ सकें कि भारत में रोजमर्रा की चीजें कितनी तेजी से घर तक पहुंच जाती हैं।

Blinkit की 6 मिनट की डिलीवरी देखकर हैरान

वीडियो की शुरुआत में चार्ली कैमरे की ओर देखते हुए कहते हैं, “अभी 5:43 बजे हैं और मैंने अभी-अभी Blinkit से ऑर्डर किया है। मैं अपने यूएसए दोस्तों को दिखाना चाहता हूं कि ये ऐप और इसकी सर्विस कितनी तेज है।” वह बताते हैं कि Blinkit सिर्फ किराने का सामान ही नहीं, बल्कि रोजमर्रा की जरूरत की लगभग हर चीज उपलब्ध कराता है।

चार्ली के मुताबिक, इस ऐप पर ग्रॉसरी के अलावा वॉशिंग मशीन, एस्प्रेसो मशीन, कपड़े और कई बड़े सामान भी मिल जाते हैं। ऑर्डर देने के बाद वह बार-बार समय देखते हैं और यह बताते रहते हैं कि ऑर्डर किए हुए अभी कुछ ही मिनट हुए हैं। इस दौरान वह यह भी कहते हैं कि डिलीवरी एजेंट इतनी जल्दी आ जाते हैं कि उन्हें समझ नहीं आता कि वे बिल्डिंग इतनी आसानी से ढूंढ कैसे लेते हैं।

भारतीय यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स किए

जैसे ही चार्ली को उनका ऑर्डर मिल जाता है, वह घड़ी की तरफ देखकर कहते हैं, “बस छह मिनट लगे, पानी और स्क्रूड्राइवर दोनों आ गए।” यही पल वीडियो का सबसे खास हिस्सा बन गया, जिसने सोशल मीडिया यूजर्स को सबसे ज्यादा प्रभावित किया। वीडियो वायरल होने के बाद कई भारतीय यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स किए।

एक यूजर ने लिखा, “भारत में हर चीज के लिए एक आदमी है और उस आदमी के लिए भी एक आदमी।” वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि भारत में यह सर्विस सिर्फ तेज ही नहीं, बल्कि कई बार विदेशों के मुकाबले सस्ती भी होती है। कुल मिलाकर यह वीडियो एक बार फिर दिखाता है कि भारत की डिलीवरी और सर्विस कल्चर आज दुनिया भर के लोगों को हैरान कर रहा है।

Navbharat Live
navbharatlive.com